Logo
नियुक्ति के वक्त से विवादों में चल रहीं खैरागढ़ विवि की कुलपति ममता चंद्राकर आखिरकार हटा दी गई हैं।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में स्थित ऐतिहासिक इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति पद्मश्री ममता चंद्राकर को राज्यपाल ने हटा दिया है। उल्लेखनीय है कि, नियुक्ति के वक्त ही उनको लेकर कई सवाल उठ रहे थे। लेकिन अब उनके खिलाफ राष्ट्रपति से सम्मानित शिक्षक बीआर यादव ने सत्याग्रह कर मोर्चा खोल दिया था, जिसके बाद कार्रवाई की गई है। वहीं लोकसभा चुनाव के दौरान भी कई कर्मचारियों के विद्रोह किए जाने की जानकारी मिली थी।  

vivi
इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय

उल्लेखनीय है कि, इसके पहले भी खैरागढ़ के निवासियों ने काली पट्टी बांधकर मशाल रैली निकाली थी। साथ ही ममता की नियुक्ति के विरोध में खैरागढ़ बंद कराकर विरोध प्रदर्शन किया गया था। लोकसभा चुनाव के दौरान कर्मचारियों पर पार्टी विशेष के लिए प्रचार करने का दबाव बनाने के भी आरोप लगे थे। विवादों के बाद राज्यपाल के सचिव ने आदेश जारी कर उन्हें पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। 

राजभवन के अधिकारियों ने बीआर यादव से मुलाकात की

बताया जा रहा है कि, राज्यपाल कार्यालय के अधिकारियों ने सत्याग्रही रिटायर्ड शिक्षक बीआर यादव से मुलाकात कर मामले की जानकारी ली। इसके बाद ममता के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आगामी आदेश तक दुर्ग संभागायुक्त को विश्व विद्यालय के कुलपति का दायित्व सौंपा है। 

1
5379487