Logo
बालोद में मजदूर नेता और मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शहीद शंकर गुहा नियोगी की शहादत दिवस मनाई गई। 

राहुल भूतड़ा- बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मजदूर नेता शहीद शंकर गुहा नियोगी की शहादत दिवस मनाई गई। शहीद नियोगी छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और मजदूर नेता थे। भिलाई में मजदूर आंदोलन के दौरान 28 सितंबर 1991 में महज 48 साल की उम्र में ही गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई। हर साल उनकी पुण्यतिथि के दिन हजारों की संख्या में प्रदेशभर से लोग दल्लीराजहरा पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि देते है। 

मजदूरों के मसीहा माने जाते थे शंकर गुहा नियोगी 

शंकर गुहा नियोगी मजदूरों के मसीहा माने जाते थे। मजदूरों के हित के लिए छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा की स्थापना की थी। मजदूरों के जननायक के रूप में उभरते हुए नियोगी पूंजी वादियों की नीतियों के खिलाफ मजदूरों की आवाज बुलंद करते रहे। दल्लीराजहरा माइंस, भिलाई स्टील प्लांट में काम करने वाले मजदूरों के हित के लिए आवाज बुलंद करते रहे। दल्लीराजहरा को अपनी कर्मभूमि मानने वाले शंकर गुहा नियोगी खदान में मजदूर के रूप में भी काम किया। 

इसे भी पढ़ें...थम नहीं रहा सियार का आतंक : तीन ग्रामीणों पर किया हमला

किसानों को दिलाया उनका हक़ 

शंकर गुहा नियोगी ने मजदूरों के साथ-साथ ऐसे किसान जिनकी जमीन हड़प ली गई उनके लिए भी अपनी आवाज हमेशा बुलंद की। नियोगी छत्तीसगढ़ की जमीनी हकीकत से वाकिफ थे। एक ओर तो वे औद्योगिक और खदान मजदूर की लड़ाई लड़ रहे थे। वहीं दूसरी तरफ उद्योगों और खदानों के कारण अपनी जमीन से बेदखल हो रहे किसानों के संघर्ष में भी साथ दे रहे थे। लेकिन कुछ लोगों को उनका यह काम बिलकुल भी पसंद नहीं था। अज्ञात लोगों ने 28 सितंबर को उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। 

chhattisgarh mukti morcha
छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के संस्थापक थे शहीद नियोगी

दो हिस्सों में बट गया मुक्ति मोर्चा 

उनके जाने के बाद छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा दो हिस्सों में बट गया जो जनमुक्ति मोर्चा और छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा हुआ। जनमुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष और शंकर गुहा नियोगी के बेटे जीत गुहा नियोगी अब मजदूरों की आवाज  बुलंद कर सामने आते हैं। आज भी शंकर गुहा नियोगी के मार्गदर्शन में चलकर जनमुक्ति मोर्चा के लोग मजदूरों के साथ किसानों के हित की लड़ाई लड़ते हैं। यही वजह है की उनकी पुण्यतिथि में प्रदेशभर के कोने- कोने से लोग यहां पहुंचकर नियोगी को श्रद्धांजलि देते है। 

5379487