Logo
राजिम कुंभ 'कल्प'मेला में मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 180 जोड़े दांपत्य जीवन में बंधे।

सोमा शर्मा- राजिम। छत्तीसगढ़ का प्रयागराज कहे जाने वाले राजिम में चल रहे कुंभ 'कल्प' के दौरान दूल्हों के साथ अधिकारी-कर्मचारी बराती बनकर नाचते-गाते मंडप में पहुंचे। अवसर था मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंर्तगत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कन्याओं के सामूहिक विवाह की। इसके लिए 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता सरकारी तौर पर प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का संचालन छत्तीसगढ़ के महिला और बाल विकास विभाग द्वारा किया जाता है। राजिम कुंभ 'कल्प' मेले में शनिवार को  मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

180 जोड़ों का हुआ विवाह 

इस आयोजन में जिले के 180 जोड़े दांपत्य जीवन में बंधें। सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन से शनिवार को राजीव लोचन मंदिर परिसर राजिम में किया गया। शासन प्रशासन द्वारा न सिर्फ इन जोड़ों का विवाह करवाया जा रहा है। इन्हे उपहार स्वरूप भेंट सामग्री भी दी है। भेंट सामग्री में श्रृंगार, दैनिक जीवन की सामग्री शामिल की गई है। इस विवाह में में राजिम,छुरा,देवभोग सहित आस-पास के गांवों से जोड़ों को शामिल किया गया है। वर-वधू के परिवार से 20.-20 सदस्य शामिल हुए हैं। इस तरह लगभग साढ़े 3 से 4 हजार लोगों के भोजन सहित सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।

मंत्री, विधायक भी हुए शामिल

नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए महिला और बाल विकास विभाग मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, गरियाबंद के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल, राजिम विधायक रोहित साहू,नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा जितेंद्र सोनकर, गरियाबंद कलेक्टर दीपक अग्रवाल सहित सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारी -कर्मचारी शामिल हुए।

5379487