Logo
शहर के जयस्तंभ के पास राधे कपड़ा बाजार में रविवार सुबह करीब 6 बजे लोगों ने धुआं उठता देखा। थोड़ी ही देर के बाद वहां आग की बड़ी-बड़ी लपटें दिखाई देने लगीं।

राहुल भोईर-महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सरायपाली में रविवार की सुबह श्रीराधे कपड़ा बाजार के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने गोदाम में रखे  लाखों का माल जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी दमकल विभाग को दी। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद है।

मिली जानकारी के अनुसार, शहर के जयस्तंभ के पास राधे कपड़ा बाजार में रविवार सुबह करीब 6 बजे लोगों ने धुआं उठता देखा। थोड़ी ही देर के बाद वहां आग की बड़ी-बड़ी लपटें दिखाई देने लगीं। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू 

काफी मशक्कत के बाद सरायपाली थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड ने घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। इस आग से गोदाम में रखा लाखों का कपड़ा जलकर खाक हो गया। हालांकि गोदाम मालिक ने कहा कि, आग बुझने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा। 

ओडिशा से मंगाई गई फायर ब्रिगेड 

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि, आग पर काबू पाने के लिए महासमुंद, सरायपाली, सारंगढ़ और ओडिशा से फायर ब्रिगेड मंगवाई गई थी। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि, इस आगजनी में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

5379487