Logo
बलौदाबाज़ार में भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा ने जगराता कार्यक्रम में तेरा ऊंचा सजा है दरबार भवानी, आए नवरात्रि माता के भजनों की प्रस्तुति दी। जिसे सुनकर श्रोता झूम उठे।

कुश अग्रवाल- बलौदा बाजार। सुप्रसिद्ध भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा गुरुवार को छत्तीसगढ़ के बलौदाबाज़ार पहुंचे। जहां पर उन्होंने दुर्गौत्सव समिति के माता का जगराता कार्यक्रम में भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान गायक लक्खा ने अपने भजन से पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान दर्शकों के उत्साह से खुश होकर गायक लक्खा ने सभी का आभार व्यक्त किया। 

कार्यक्रम की शुरुआत में मंत्री टंक राम वर्मा ने भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा को माता की चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। मंत्री वर्मा ने इस मौके पर कहा कि, देवी दुर्गा की आराधना से समाज में आसुरी शक्तियों का नाश होता है। जगराता में शामिल होकर हम सभी श्रद्धालु पुण्य के भागी बन रहे है। शहर में भक्ति का माहौल है। मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि, देवी माता की आराधना से सभी परिवारों में सुख और समृद्धि आती है। हम सभी 9 दिनों तक देवी मां की आराधना करते हैं। 

इसे भी पढ़ें...लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा : राजस्व मंत्री ने स्वदेशी वस्तुएं खरीदने का किया आग्रह

लक्खा के भजनों में झूमें लोग 
लखबीर सिंह लक्खा ने कहा कि, मैं कई बार छत्तीसगढ़ आ चुका हूं, मेरा  जन्मस्थान जमशेदपुर है। रायपुर, बिलासपुर, कोरबा शहरों में मेरे कई मित्र भी रहते हैं। लखबीर सिंह लक्खा ने आगे कहा कि, मैं आप सब का आभारी हूं जो आप लोगों ने मुझे इतना प्यार दिया। कार्यक्रम में भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा ने तेरा ऊंचा सजा है दरबार भवानी, आए नवरात्रि माता के भजनों की प्रस्तुति दी। जिसे सुनकर श्रोता झूम उठे।

minister tankram verma
मंत्री टंकराम वर्मा भी कार्यक्रम में शामिल हुए

ये रहे मौजूद 
इस अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष चितावर जायसवाल सहित हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित थे।

5379487