Logo
मां के पास सो रही बच्ची गायब हो गई थी। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस तहकीकात में जुट गई थी। अब उस मासूम की लाश कुएं में मिली है।

बिलासपुर- छ्तीतसगढ़ के बिलासपुर में 24 दिन की मासूम बच्ची मां के साथ सो रही थी। इसी बीच उसकी बच्ची अचानक से गायब हो गई थी। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने तलाश करना शुरू कर दिया था। जांच के दौरान नवजात बच्ची का शव कुएं में मिला है। यह पूरा मामला किरारी गांव का है। जो मस्तूरी पुलिस थाने के पास पड़ता है। 

बता दें, लाश मिलने के बाद मां बुरी तरह हताश हो गई है। मां तो इस बात की खबर तब हुई, जब रात के 2 बजे वो उसे दूध पिलाने के लिए जांग गई थी। लेकिन उस वक्त उसकी बच्ची बिस्तर से गायब हो गई थी। बच्ची का जन्म किसान परिवार में हुआ था। 

घर के आस-पास बच्ची की तलाश की गई 

परिजनों को सूचना मिलने के बाद आस-पास के जगहों पर बच्ची को खोजने की कोशिश की गई। इसके बाद पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई। इस मामले में पुलिस का कहना है कि, घर का एक दरवाजा है...जो बंद था। इसके अलावा छत का रास्ता है। हालांकि पुलिस इस घटना तहकीकात में जुट गई है। 

गायब हुई बच्ची महिला की तीसरी बेटी 

दरअसल, किसान का परिवार और उसकी पत्नी का घर ज्यादा दूरी पर नहीं है। यानी दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। महिला की तीसरी बच्ची गायब हुई है। 24 दिन की बच्ची के अलावा महिला की चार और दो साल की बेटियां है। 

परिजनों ने चौकानें वाली बात कही 

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद जब पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की तब परिजनों ने कहा कि, यह सब भूत-प्रेत की वजह से हो सकता है। बंद कमरे से बच्ची को भूत ही गायब कर सकता है। काफी दिनों से गांव के लोग इसी वजह से दहशत भी रहते हैं। 

पुलिस को किस पर है शक 

गायब हुई बच्ची की मां ने कहा कि, उसने खुद कमरे का दरवाजा बंद किया था। जब बेटी गायब हुई तब भी दरवाजा अंदर से ही बंद था। जिसके बाद पुलिस को परिजनों पर ही शक हुआ है। पुलिस को अंदेशा है कि, तीसरी बेटी होने की वजह से परिजनों ने उसे गायब करवा दिया है। 

5379487