Logo
मोहला, मानपुर के सीमावर्ती इलाकों में बुधवार की शाम हुई C 60 के जवानों के साथ हुई मुठभेड़ में तीन DVCM, पांच एसीएम और चार एरिया कमेटी मेंबर मारे गए हैं।

एनिश पुरी गोस्वामी- मोहला। छत्तीसगढ़ के मोहला, मानपुर के सीमावर्ती इलाकों में बुधवार की शाम हुई C 60 के जवानों के साथ हुई मुठभेड़ में तीन DVCM, पांच एसीएम और चार एरिया कमेटी मेंबर मारे गए हैं। मारे गए सभी 12 नक्सलियों के शवों को लेकर फोर्स गढचिरौली मुख्यालय पहुंच चुकी है। घटनास्थल से 7 पुरुष और 5 महिला नक्सलियों के शव बरामद किये गए है। जिनकी पहचान कर ली गई है। 

मारे गए नक्सलियों के शव
मारे गए नक्सलियों के शव

मारे गए नक्सलियों पर दर्ज थे कई आपराधिक मामले 

मारे गए सभी नक्सलियों पर आगजनी और हत्या के कई मामले दर्ज हैं। इसके साथ ही पुलिस बल ने घटनास्थल से 11 अग्नीशस्त्र के साथ 3 नग AK 47 रायफल, 2 नग इंसास रायफल, 1 नग कारबाईन रायफल, 1 नग SLR जैसे ऑटोमैटिक हथियार, विस्फोटक, डेटोनेटर, बिजीएल और भारी मात्रा में नक्सल सामग्रियां जब्त की गई है। 

मुठभेड में दो जवान घायल 

इस मुठभेड में गढचिरौली पुलिस का एक पुलिस उपनिरीक्षक सतिश पाटिल के साथ दो पुलिस जवान शंकर पोटावी और विवेक शिंगोळे घायल हो गए हैं। मुठभेड़ के दौरान उन्हें हेलीकॉप्टर के मदद से तुरंत इलाज के लिए नागपूर भेजा गया। फ़िलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर हैं। 

नक्सलियों के पास से बरामद हथियार
नक्सलियों के पास से बरामद हथियार

एसपी बोले- समाप्त हुआ उत्तर गढचिरौली इलाके का नक्सली साम्राज्य

गढ़चिरौली एसपी नीलोत्पल ने कहा कि, संपूर्ण कोरची, टिपागढ, चटगांव, कसनसूर दलम के इस अभियान में खात्मा कर दिया गया है। अब उत्तर गढचिरौली से नक्सलियों का साम्राज्य खत्म हो गया है।

मारे गए नक्सलियों के नाम हैं.... 

1. DVCM सदस्य योगेश दावसिंग तुलावी ऊर्फ नरेंद्र ऊर्फ निरींगसाय पर इनाम 16 लाख का ईनाम घोषित था।

2. DVCM सदस्य विशाल कुल्ले ऊर्फ लक्ष्मण ऊर्फ सरदु पर 16 लाख का ईनाम घोषित था।

3. DVCM सदस्य प्रमोद लालसाय कचलामी ऊर्फ दलपट पर 16 लाख का ईनाम घोषित था।

4. महारु धोबी गावडे पर 6 लाख का ईनाम घोषित था।

5. ऐरिया कमिटी मेंबर अनिल देवसाय दर्रो ऊर्फ देवा पर 6 लाख का ईनाम घोषित था।

6. ऐरिया कमिटी मेंबर विज्जू पर 6 लाख का ईनाम घोषित था।

7.  ऐरिया कमिटी मेंबर सरिता जारा परसा ऊर्फ मिना ऊर्फ रामे पर 6 लाख का ईनाम घोषित था।

8. ऐरिया कमिटी मेंबर रज्जो मंगलसिंग गावडे ऊर्फ समिता ऊर्फ सिरोंती पर 6 लाख का ईनाम घोषित था।

9. दलम सदस्य रोजा पर 2 लाख का ईनाम घोषित था।

10. दलम सदस्य सागर पर 2 लाख का ईनाम घोषित था।

11. दलम सदस्य चंदा पोडाम पर 2 लाख का इनाम घोषित था।

12. दलम सदस्य सीता हवके पर 2 लाख का इनाम घोषित था।

मारे गए सभी नक्सलियों पर महाराष्ट्र शासन की ओर से कुल 86 लाख रुपए का ईनाम घोषित था।

5379487