Logo
होली का त्योहार लोगों के दिलों में खुशी और फिजाओं में रंग भर देता है। होली का पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा।

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में स्थित प्रशिक्षण संस्थान डाइट में शुक्रवार को होली मिलन कार्यक्र्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्र- छात्राओं ने एक दुसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। संस्थान के प्राचार्य जे. के.घृतलहरे ने प्रथम और द्वितीय वर्ष के सभी छात्र और अध्यापकों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा, होली के विविध रंगों की तरह आप सबका जीवन भी रंगीन उज्जवलमय हो।

वहीं सभी छात्र और अध्यापकों से आह्वान किया कि, वे सभी अपने अंदर की बुराइयों को, वैमनस्यता को, अपने अंदर के बुरे विचारों को, बुरे संस्कारों को, अपने अंदर के सभी दुर्गुणों को निकाल कर अपने अंदर अच्छे गुणों को, अच्छे विचारों को आत्मसात करें। अच्छाई और अच्छे गुणों को ग्रहण करने पर ही व्यक्ति एक अच्छा इंसान बनता है। हमें एक अच्छे शिक्षक के साथ-साथ एक अच्छे इंसान भी बनना है। जीवन के लिए उपयोगी और बहुमूल्य शिक्षा को सीखने के लिए ही यह प्रशिक्षण संस्थान है, जिसमें जीवन भर सीखने का गुण पाया जाता है, वहीं शिक्षक कहलाता है। 

Training Institute Diet Bemetra
 

होली का त्योहार रंगों का त्योहार 

संस्थान के वरिष्ठ व्याख्याता और इतिहासकार डॉ बसुबंधु दीवान ने सभी छात्र अध्यापकों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा आप सब तिलक होली मनाएं, सादगी पूर्ण होली मनाएं, अपने परिवारों के साथ होली मनाएं, और आपस में भाईचारा, प्रेम, स्नेह बढ़ाएं। आप सब सादगीपूर्ण होली मिलन समारोह का संचालन संस्थान के व्याख्याता थलज कुमार साहू ने किया। 

Training Institute Diet Bemetra
 

ये लोग थे मौजूद 

इस अवसर पर संस्थान की वरिष्ठ व्याख्याता उषा किरण पांडेय, अनिल कुमार सोनी, डॉ बसुबंधु दीवान, जी एल खुटियारे, तुकाराम साहू, थलज कुमार साहू, यमुना जांगड़े, कीर्ति घृतलहरे, श्रद्धा तिवारी, राजकुमार वर्मा, भरत लाल साहू, अमिंदर भारती, नागेंद्र शर्मा, कमलेश शर्मा, सत्येंद्र मिश्रा, सरस्वती साहू, पूनम पांडेय सहित डीएलएड के सभी छात्र अध्यापक उपस्थित थे।

CH Govt hbm ad
5379487