Logo
प्रश्नकाल के दौरान स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने सदन को पूर्व विधायक विजय सिंह के निधन की सूचना दी है। 17 जुलाई को निधन के बाद देर से सूचना मिलने पर सवाल खड़े किए गए थे।

रायपुर- विधानसभा के मानसून सत्र का शुक्रवार को आखिरी दिन है। अंतिम दिन प्रश्नकाल के दौरान स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने सदन को पूर्व विधायक विजय सिंह के निधन की सूचना दी है। 17 जुलाई को निधन के बाद देर से सूचना मिलने पर सवाल खड़े किए गए थे। हालांकि जानकारी मिलने के बाद सत्तापक्ष और प्रतिपक्ष के सदस्यों ने विजय सिंह के निधन पर शोक जताया है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने उनके निधन पर जताया व्यक्त किया है। 

जिला प्रशासन से सूचना नहीं आई थी

पूर्व विधायक विजय सिंह के निधन की सूचना में देरी पर BJP विधायक अजय चंद्राकर, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि, सत्र की अधिसूचना के बाद भी जिला प्रशासन से सूचना नहीं आई थी। इसलिए समय पर उन्हें सदन की ओर से श्रद्धांजलि नहीं दी जा सकी, यह गंभीर प्रशासनिक चूक है, इस पर निर्देश दिए जाएं। 

5379487