Logo
बस्तर में एक बार फिर ग्रामीणों ने सुकमा पुलिस और DRG के जवानों पर इलाके के युवाओं से मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। सबूत के तौर पर उन्होंने वीडियो भी जारी किया है।

गणेश मिश्रा-बीजापुर। मूलवासी बचाओ मंच मुकरम के पदाधिकारियों ने सुकमा पुलिस और  DRG  के जवानों पर बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि, भूमकाल दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान पहुंचे जवानों ने आदिवासी युवाओं के साथ मारपीट की। 

मिली जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने भूमकाल दिवस के उपलक्ष्य में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया था। आरोप है कि, आयोजन के दौरान पहुंचे जवानों ने आदिवासी युवाओं के साथ मारपीट की। इसके बाद मंच के अर्जुन सोढ़ी और आजाद मुचाकी को जबरन पकड़कर बुर्कापाल कैम्प ले गए। मारपीट के दौरान घायल युवकों का वीडियो भी जारी हुआ है। 

नक्सलियों के स्मारकों पर जवानों ने चलाया बुलडोजर 

बीजापुर जिले में ही जिला बल और केरिपु 168 BN  के जवानों ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत नक्सलियों के स्मारक पर बुलडोजर चलाया है। दरअसल, बासागुड़ा के नेण्ड्रा इलाके में नक्सलियों ने 3 स्मारक बनाए थे। जवानों ने उन्हें ध्वस्थ कर दिया। 

Soldiers demolishing Naxalite memorial
नक्सलियों के स्मारक को ढहाते हुए जवान

दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने किया सरेंडर

वहीं दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने SP और CRPF अधिकारियों के सामने सरेंडर किया। दोनों नक्सलियों ने लोन वर्राटू घर वापसी अभियान के तहत सरेंडर किया। इस अभियान के तहत अब तक 170 ईनामी नक्सली सहित कुल 669 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। 

surrendered naxalites
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली
5379487