Logo
रायपुर में मच्छरों का प्रकोप से निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने एजेंसी नियुक्त किया है। यह एजेंसी मच्छर उन्मूलन अभियान के लिए काम करेगा। 

रायपुर। रायपुर में मच्छरों का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मच्छरों ने शहरवासियों को परेशान कर रखा है। लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने एजेंसी नियुक्त की है। इसे लेकर लंबे समय से प्रयास किया जा रहा है। इस एजेंसी का काम होगा कि, वह रायपुर के 70 वार्डों में लोगों को मच्छरों से छुटकारा दिलाए। 

नगर निगम ने रायपुर में मच्छरों से निजात दिलाने के लिए दुर्ग की शिवांगी एजेंसी को नियुक्त किया है। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एजेंसी को तीन महीने का समय दिया जाएगा। इस अभियान के लिए नगर निगम ने 1 करोड़ 24 लाख रुपए का बजट रखा है। एजेंसी सबसे पहले उन क्षेत्रों पर फोकस करेगी जहां पर मच्छरों के प्रकोप की ज्यादा शिकायते हैं। 

इसे भी पढ़ें : बलौदाबाजार सेक्स स्कैंडल : लंबे समय से फरार चल रहा पत्रकार गिरफ्तार, कई और बड़े नाम सामने आने की संभावना

जारी होगा हेल्पलाइन नंबर 

नगर निगम ने एजेंसी के लिए कुछ शर्तें तय किया है, जिनमें एजेंसी को 100 कर्मचारी रखने होंगे। इनकी नियुक्ति वार्डवार की जाएगी। एजेंसी की तरफ से एक कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा और हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा। इस हेल्पलाइन नंबर पर रायपुरवासी मच्छरों से जुड़ी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। 

5379487