Logo
रायपुर के पुलिस कॉलोनी में एक महिला की गला काटककर हत्या कर दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हत्या का मामला सामने आया है। शहर के आमसिवनी पुलिस कॉलोनी में एक महिला की गला काटककर हत्या कर दी गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। यह पूरा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला सुकमा में पदस्थ डॉग हैंडलर शिशुपाल सिंह की पत्नी थी। उसका नाम जॉली सिंह थी। उसकी हत्या कैंची नुमा धारदार हथियार से की गई है। बताया जा रहा है कि, जॉली रायपुर में अकेली रहती थी। उनकी शादी को 12 साल के बाद भी उनका कोई बच्चा नहीं है।

घर पर लगा था ताला, अंदर मिली लाश

देर रात पुलिस को घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने बताया कि, आखरी बार जॉली को मंगलवार शाम सात बजे देखा गया था। इसके बाद उसके घर पर ताला लगा हुआ था। जब फोन लगाने और कई जगह पर तलाशने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला तो पुलिस को बुलाया गया। जब पुलिस ने उसके घर का ताला तोड़ा तो वहां उसकी लाश मिली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

police
मौके पर पहुंची पुलिस

 

 

5379487