Logo
पेंड्रा में नवरात्री के अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद् और गिरारी समिति ने चुनरी यात्रा निकाली। भक्तों ने मातारानी को चुनरी अर्पित कर खुशहाली की कामना करते हुए आशीर्वाद मांगा।

आकाश पवार- पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले में नवरात्रि पर्व के अवसर पर विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई। विश्व हिंदू परिषद और गिरारी समिति के चुनरी पद यात्रा में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। इस दौरान भक्तों ने दरबार में पूजा अर्चना करने के बाद मातारानी को चुनरी अर्पित किया। पेंड्रा में शारदीय नवरात्र श्रद्धाभाव के साथ मनाया जाता है। दुर्गा पंडालों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ पूजा अर्चना करने के लिए नजर आने लगी है।

ग्राम गिरारी से पेंड्रा के मां दुर्गा मंदिर तक यह विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई। भक्तों ने दरबार में पूजा अर्चना करने के बाद मातारानी को चुनरी अर्पित किया। साथ ही मां दुर्गा से जिले में खुशहाली की कामना करते हुए आशीर्वाद मांगा।

chunri yatra
विश्व हिन्दू परिषद् और गिरारी समिति ने निकाली चुनरी यात्रा

इसे भी पढ़ें...श्री नवयुवक दुर्गा मंडल का वार्षिक महोत्सव : भजन गायक शहनाज अख्तर देंगी प्रस्तुति

बड़ी संख्या में शामिल हुए भक्त 

विश्व हिंदू परिषद और गिरारी समिति के चुनरी पद यात्रा में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। समिति के सदस्यों ने बताया कि, सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु 501 मीटर लंबी चुनरी लेकर माता के दरबार में अपनी मनोकामना लेकर पहुंचे हैं। इस मौके पर जगह- जगह समाजसेवी और भक्तों ने माता की चुनरी लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं का स्वागत किया।  
 

5379487