Logo
नारी शक्ति संगठन अब महिलाओं को रोजगार प्रदान करने प्रदेश के विभिन्न वार्डों में रोजगार कार्यालय खोलने की शुरुआत कर रही हैं।

रायपुर। नारी शक्ति संगठन ने राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके में रोजगार कार्यालय खोला गया है। सोमवार शाम 5 बजे टिकरापारा के श्री राम चौक साईं मंदिर के पास       रोजगार कार्यालय की शुरुआत की है। कार्यालय उद्घाटन के समय नारी शक्ति संगठन की टीम के साथ वार्ड और आस - पास से करीब 200 से 250 महिलाएं उपस्थित थी। 

 Sangathan

नारी शक्ति संगठन अब महिलाओं को रोजगार प्रदान करने प्रदेश के विभिन्न वार्डों में रोजगार कार्यालय खोलने की शुरुआत कर रही हैं। रोजगार कार्यालय की शुरुआत में नारी शक्ति संगठन ने ज़रूरतमंद महिलाओं को करीब 50 सिलाई मशीन बाटें। महिलाओं को ट्रेनिंग देने का वादा किया।  

Nari Shakti Sangathan1

 रोजगार कार्यालय प्रदेश के सभी इलाकों में खोले जाएंगे

अध्यक्ष शोभा ठाकुर ने बताया कि, अभी एक रोजगार कार्यालय से शुरुआत हो रही है। इसके बाद प्रदेश के लगभग सभी वार्डों और इलाकों में इस तरह के रोजगार कार्यालय खोले जाएंगे, जहां महिला सशक्तिकरण के साथ उन महिलाओं को रोजगार, उनके हक़ और अधिकार से रूबरू कराया जाएगा। नारी शक्ति संगठन एक ऐसी पार्टी हैं जो विगत दिनों से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। नारी शक्ति संगठन द्वारा  रोज़ाना विभिन्न मोहल्लों में जाकर महिलाओं को उनके हक़ से रूबरू कराया जाता हैं, साथ ही उन्हें रोजगार के अवसर भी प्रदान किये जाते हैं।

Nari Shakti Sangathan1
5379487