Logo
एक नवविवाहिता ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के परिजनों ने ससुरालियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक नवविवाहिता ने पंखे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम प्रियंका गुप्ता है। वह ग्राम चीर बगीचा जशपुर की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि, उसकी शादी ग्राम गोढ़ी में रहने वाले अभिषेक गुप्ता के साथ 9 दिसम्बर 2023 को उनकी शादी हुई थी। दोनों आनन्दपूर्वक रहते थे। अभिषेक गुप्ता तराईमाल प्लान्ट में काम करता है। वह रोज की तरह काम पर गया था। शाम को उसकी पत्नी ने अचानक पंखे पर फांसी लगाकर आत्माहत्या कर ली। इसके बाद इसकी सूचना मृतका के परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही मृतका के परिजन मौके पर पहुंची और शव को घर में लगे पंखे पर लटका देखा। इसके बाद परिजनों के इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई और आरोप लगाया कि, प्रियंका के ससुराल वालों ने आत्महत्या करने के लिए उकसाया है।

कुछ देर पहले ही घर पर हुई थी बात

परिजनों ने बताया कि, रविवार को प्रियंका के साथ मोबाइल वीडियो कॉल से बात हुई थी। जिसमें प्रियंका खुश थी और हंसते हुए बात कर रही थी। फिर कुछ देर बाद अचानक प्रियंका की सास संजू गुप्ता ने फोन कर सूचना दी। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

5379487