Logo
छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हो गया है। साय मंत्रिमंडल में अभी 9 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हो गया है। साय मंत्रिमंडल में अभी 9 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। इनमें से 5 पहली बार मंत्री बने हैं। टंक राम वर्मा, ओपी चौधरी, लखन लाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल और लक्ष्मी राजवाड़े इनमें शामिल हैं। राजभवन में गरिमापूर्ण समारोह में मंत्रियों ने शपथ ली। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने शपथ दिलाई।
अब छततीसगए़ की साय कैबिनेट में कुल 12 में 6 ओबीसी, 3 आदिवासी, 2 सामान्य और 1 एससी हैं। वहीं एक जगह अब भी खाली है। प्रदेश में 13 सदस्यों का मंत्रिमंडल होता है। सीएम साय के साथ 2 डिप्टी सीएम पहले ही शपथ ले चुके हैं।
इससे पहले शपथ समारोह के लिए राजभवन की ओर जाने वाले चारों रास्तों को आम जन के लिए बंद कर दिया गया था। इसमें पुराने PHQ, शास्त्री चौक, पुराने डीपीआर भवन और चर्च की ओर से जाने वाले रास्ते बंद किए गए थे। चर्च के पास ही पार्किंग की व्यवस्था की गई थी। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली रवाना होंगे।

jindal steel jindal logo
5379487