Logo
महात्मा गांधी की जयंती पर हर साल नशामुक्ति अभियान चलाया जाता है। इस साल भी विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में अलग-अलग आयोजन किया गया है। 

कुश अग्रवाल- बलौदाबाजार। महात्मा गांधी की जयंती पर हर साल मद्यपान और दूसरे मादक द्रव्यों/ पदार्थों और नशीली दवाओं के दुरुपयोग की रोकथाम के लिए समुदाय में व्यापर जनमत विकसित करने के लिए मद्य निषेध सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2024 तक किया जाएगा। इसके लिए कलेक्टर दीपक सोनी ने निर्देश दिए हैं। 

इस अवसर पर कलेक्टर परिसर और समस्त स्कूल, कॉलेज, अस्पतालों में निम्नानुसार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। दो अक्टूबर को प्रात: 8 बजे कलेक्टर परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और नशामुक्ति के संकल्प पत्र का वचन और महात्मा गांधी का जीवन परिचय पर 3 अक्टूबर को चित्र पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी : 3100 सौ की दर से 21 क्विंटल खरीदेगी साय सरकार

विभिन्न स्कूलों में किए गए हैं आयोजन 

शा. मिनी माता कन्या महाविद्यालय बलौदाबाजार में निबंध प्रतियोगिता, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल बलौदाबाजार में स्लोगन प्रतियोगिता, शा.दाउ कल्याण महाविद्यालय बलौदाबाजार में 4 अक्टूबर को भारत माता वाहिनी समूहों द्वारा रैली और प्रचार-प्रसार किया जाएगा। ग्राम पंचायत टोनाटार, अर्जुनी, मल्दी, मोपर विकासखंड-भाटापारा, ग्राम पंचायत मोहत्तरा (क), चरौदा (क),दर्रा (क) विकासंखड- कसडोल, 6 को भारत माता वाहिनी समूहों द्वारा रैली और प्रचार-प्रसार का आयोजन किया जाएगा।  

इसे भी पढ़ें : गुरुसिंग सभा गुरुद्वारा में चोरी : लाखों रुपए पार, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस

नशा मुक्ति अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए कार्यक्रम का आयोजन 

ग्राम पंचायत पुरेनाखपरी, लठुवा,लाहोद विकासखंड- बलौदाबाजार में 7 अक्टूबर को रैली और नुक्कड़-नाटक का आयोजन किया जाएगा। इसमें रैली शासकीय दाउ कल्याण महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं द्वारा कॉलेज गार्डन चौक से कलेक्ट्रेट परिसर तक निकाली जाएगी। नुक्कड़ नाटक- NSS छात्र-छात्राओं द्वारा और 8 अक्टूबर को भारत माता वाहिनी द्वारा विभिन्न ग्राम पंचायत स्तर पर नशामुक्ति के लिए दीवार लेखन और नशा मुक्ति अभियान का प्रचार प्रसार कार्यक्रम आयोजित किया गया है। 

5379487