Logo
दिग्विजय स्टेडियम में पी-4 सद्भावना क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन में पुलिस-प्रशासन, प्रेस और पब्लिग मौजूद रहे। 

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में 19 फरवरी 2024 को दिग्विजय स्टेडियम में पी-4 सद्भावना क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में उप मुख्यमंत्री अरूण साव भी शामिल हुए। 

rajnandgaon
राजनांदगांव

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि, दिग्विजय स्टेडियम बहुत सुंदर बना है और इसका रख-रखाव अच्छे तरीके से किया जा रहा है। पी-4 एक शानदार आयोजन है, जिसमें राजनांदगांव की चुनिंदा हस्तियां जो जिले की पहचान हैं, चाहे वे प्रशासन से जुड़े हों, या प्रेस, पुलिस, न्यायालय, नगरीय निकाय एवं नागरिकों में प्रमुख लोग एकत्रित होकर यहां खेल रहे हैं। आपस में मिलना, संवाद होना और साथ-साथ खेलना इसके लिए सभी को बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। 

खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रयासरत 

उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शासन द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए कार्य किया जा रहा है। हमारा देश विश्व में खेल के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। खेलो इंडिया के तहत भारत शासन योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। खेल एवं खिलाडिय़ों को आगे बढ़ा रही है, ताकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हमारे खिलाड़ी आगे बढ़ सकें। 

पीएम मोदी खिलाड़ियों के साथ हैं

प्रधानमंत्री टीम के जीतने पर उन्हें बधाई देते हैं और खिलाड़ी जब हार जाते हैं और निराश होते हैं, तो उनका हौसला बढ़ाते हैं। वे खिलाडिय़ों के प्रति संवेदना और सद्भावना रखते हैं। देश में खेल के क्षेत्र में गति आई है। खिलाडिय़ों को सुविधाएं मिलना प्रारंभ हुआ है। भविष्य में खेल के क्षेत्र में हमारा देश अग्रणी रहेगा। 

ये रहे मौजूद 

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री साव ने बैटिंग की, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने बॉलिंग और कलेक्टर संजय अग्रवाल ने विकेट कीपिंग कर खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर पूर्व सांसद मधुसूदन यादव,  खूबचंद पारख, भरत वर्मा, सचिन बघेल, अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक  मोहित गर्ग, प्रेस क्लब के संरक्षक जितेन्द्र मिश्रा, प्रेस क्लब के अध्यक्ष सचिन अग्रहरि, अन्य खिलाड़ी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे। 

Deputy Chief Minister Saav playing cricket
क्रिकेट खेलते हुए उप मुख्यमंत्री साव
5379487