Logo
नारायणपुर के प्रसिद्द द्मश्री वैद्यराज हेमचंद मांझी को धमकी मिलने के बाद मांझी ने सुरक्षा व्यवस्था पर नाराजगी जताई है। परिजनों ने कहा रात में जवानों के न रहने से डर का माहौल है।

इमरान खान- नारायणपुर। देश- विदेश में विख्यात पद्मश्री वैद्यराज हेमचंद मांझी को एक बार फिर नक्सलियों ने जान से मारने की धमकी दी है। इसी बीच अब उनकी सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं। पद्म श्री हेमचंद मांझी सरकार की व्यवस्थाओं से नाराज चल रहे हैं। सुरक्षा बलों के लिए बने मोर्चा और गार्ड रूम में हुए धांधली से पूरा परिवार खफा हैं। उन्होंने कहा कि, लाखों  रुपये खर्च के बाद भी सुविधा अधूरी हैं। 

परिजनों ने कहा कि, 11 लाख हुआ खर्च करके गार्ड रूम बनाया गया है। दस जवानों के लिए बने गार्डरूम छोटा पड़ रहा हैं इस वजह से जवान रात में नहीं रुकते हैं। रात में सुरक्षा नहीं होने से परिजनों में डर का माहौल हैं। नारायणपुर में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में पूर्व बस्तर कमेटी के सफाया होने के बाद फिर से इलाके में नक्सलियों का संगठन सक्रिय हो गया है। इस इलाके में नक्सलियों के नए संगठन का गठन के साथ ही नक्सलियों के पूर्व बस्तर डिविजन कमेटी की ओर से पर्चा जारी कर पद्मश्री से सम्मानित हेमचंद मांझी समेत चार लोगों को जान से मारने की धमकी दी गई है।

नक्सलियों ने पर्चा फेंक कर दूसरी बार दी धमकी 

नक्सलियों ने जारी पर्चा में कहा गया है कि, कब तक में पुलिस सुरक्षा में गांव से बाहर रहेंगे,छोटेडोंगर के भाजपा नेता सागर साहू की तरह नक्सलियों ने सभी लोगों को जान से मारने की धमकी दिया है। नक्सली पर्चा बरामद होने के बाद नक्सलियों की दहशत फिर इस इलाके में दिख रही है।छोटेडोंगर  माइंस में परिवहन का कार्य कर रहे चार लोगों को भी नक्सलियों ने मौत की सजा देने की बात कही है। नक्सली पर्चा आने के बाद से पुलिस हाई अलर्ट हो गई है। इलाके में सघन जांच पड़ताल की जा रही है। नक्सली पर्चा को बरामद कर लिया गया है। 

undefined
नक्सलियों ने पर्चा फेंक कर मांझी को दी धमकी 

विधानसभा चुनाव के दौरान भी मिली थी धमकी 

विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा नेता रतन दुबे और सागर साहू की हत्या के बाद छोटेडोंगर के करीब आधा दर्जन लोगों को नक्सलियों के द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई थी जिसके बाद से उन्हें जिला मुख्यालय शिप्ट कर सेफ हाउस में रखा गया है। इन लोगों में पद्मश्री हेमचंद मांझी भी शामिल है। नारायणपुर एसडीओपी लोकेश बंसल ने बताया कि पुलिस के द्वारा हेमचंद मांझी को पर्याप्त सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराया गया हैं। इनके पास आने वाले लोगों पर निगरानी रखी जाती हैं। वही बाहर निकलने पर तगड़ी सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जाता है।

नक्सलियों ने मांझी को आमदाई माइंस का दलाल बताया 

नक्सलियों के पूर्वी बस्तर डिविजन कमेटी ने धोड़ाई पुलिस थाना से करीब पांच किमी दूर मुख्य सड़क में कलीभाटा के पास  पर्चा फेंका हैं। पर्चो में पद्मश्री सम्मानित वैद्यराज,सरपंच हरि मांझी सहित अन्य लोगों को आमदाई माइंस का दलाल बताते हुए जान से मारने की धमकी दी गई हैं। नक्सलियों ने पर्चे में सरपंच हरिराम मांझी,नारायण नाग,तिलक बेलसरिया,परिवहन संघ अध्यक्ष शरद ,रामेश्वर बघेल इन लोगों को गांव से कब तक रहोगे बाहर सागर साहू की तरह मौत की सजा देने की बात लिखी हैं । वही पंचायत चुनाव को बहिष्कार कर भाजपा नेताओं को गांव से मार भगाने की बात का जिक्र किया हैं। 

People
मांझी के पास इलाज कराने पहुंचे हुए लोग

वैद्यराज मांझी घातक बीमारियों का करते हैं इलाज

नक्सलियों के टारगेट की सूची में हेमचंद मांझी का नाम आने के बाद सरकार ने हेमचंद मांझी की सुरक्षा को लेकर तगड़े इंतजाम किए हैं। वहीं एसपी बंगला के समीप ही हेमचंद मांझी को सरकारी क्वॉटर दिया गया हैं। सरकारी मकान में सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी रखी गई है। हेमचंद मांझी से मिलने के लिए देशभर से लोग आते हैं। जड़ी बूटियां से इलाज करने वाले हेमचंद मांझी देश-विदेश में विख्यात है। कैंसर सहित के घातक बीमारियों का इलाज जड़ी बूटी के माध्यम से करते हैं । रोजाना दवाई लेने वाले की संख्या दिनों दिन बढ़ रही है।

5379487