Logo
दो माह से गुमशुदा लड़की का सोशल मीडिया के माध्यम से चला पता है। परिजनों ने कहा, मेरी लड़की एक गैर हिंदू लड़के के कब्जे में है और पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।  

कुश अग्रवाल- बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से लव जिहाद का मामला समाने आया है। जहां पलारी पुलिस ने दो माह के बाद भी गुमशुदा लड़की की तलाश नहीं कर पा रही है। पीड़ित परिजन बार-बार थाने जाकर बता चुके हैं कि, मेरी लड़की एक गैर हिंदू लड़के के कब्जे में है। इसके बाद भी पुलिस अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। 

हिंदू समाज की लड़कियों को कूटरचित तरीके से समाज विशेष के लोग अगवा कर ले जा रहे हैं। पुलिस हाथ पर हाथ धरें बैठी है। पुलिस के खिलाफ शुक्रवार को छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज और हिंदू संगठनों के लोगों ने अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन देकर थाना घेराव की चेतावनी दी है। पूरा मामला पलारी थाना क्षेत्र का है। 

सोशल मीडिया से लापता लड़की का चला पता 

मिली जानकारी के अनुसार, वर्मा समाज की एक लड़की दो माह पूर्व लापता हो गई थी। जिसकी सूचना लड़की के परिजनों ने पलारी थाना में की थी। सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें पता चला कि, लड़की को अन्य समुदाय का लड़का अपने साथ भाग कर ले गया है जिसका सोशल मीडिया में फोटो एवं वीडियो भी है।

वर्मा समाज ने दी थाना घेरने की चेतावनी

इस बात की जानकारी उन्होंने स्थानीय पुलिस को भी दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। दो दिन पूर्व ही उन्हें अखबार के माध्यम से पता चला कि, उनकी लड़की गैर धर्म के लड़के से शादी कर रही है और इसका इश्तिहार अखबार में दिया है। इसे पढ़कर समाज के लोग और आक्रोशित हो गए। शुक्रवार को समाज के लोगों ने थाना पलारी पहुंचकर अनुविभागीय अधिकारी को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा दिया। कहा कि, 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर उनकी बेटी को वापस नहीं लाया गया तो दूसरे दिन पलारी थाने का घेराव किया जाएगा।

5379487