Logo
पंकज उपाध्याय हत्याकांड के आरोपियों के अवैध मकानों पर बुल्डोजर चला दिया गया है। मृतक के पिता ने डिप्टी सीएम से बुल्डोजर कार्यवाही करने की बात कही थी।

संदीप करिहार/बिलासपुर- छत्तीसगढ़ के सरकंडा स्थित खमतराई में पंकज उपाध्याय हत्याकांड के मामले में डिप्टी सीएम अरुण साव और होम मिनिस्टर विजय शर्मा के निर्देश के बाद प्रशासन ने एक्शन ले लिया है। पंकज उपाध्याय हत्याकांड के आरोपियों के अवैध मकानों पर बुल्डोजर चला दिया गया है। मृतक के पिता ने डिप्टी सीएम से बुल्डोजर कार्यवाही करने की बात कही थी। जिसके बाद उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने परिजनों को भरोसा दिया था कि, आपको न्याय मिलकर रहेगा। मृतक के पिता की गुहार के बाद बुल्डोजर कार्यवाही जारी है। 

मेरा एकलौता लड़का था- पिता

उप मुख्यमंत्री अरुण साव और होम मिनिस्टर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने मृतक पंकज उपाध्याय के पिता से बताचीत की थी। इस दौरान मृतक के पिता ने फफक-फफक कर रोते हुए अपना दुःख जाहिर किया था। पिता ने कहा था कि, मेरे घर को दरिंदे कातिलों ने उजाड़ दिया है और मैं बर्बाद हो गया हूं.. पंकज मेरा एकलौता बेटा था। मैं आप लोगों के शरण में हूं, साहब...आरोपियों के घर में भी बुल्डोजर चलवा दीजिए। 

मृतक पंकज उपाध्याय
मृतक पंकज उपाध्याय 

आपके साथ न्याय होगा- साव

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि, आपके साथ न्याय जरूर होगा। आप खुद को और परिवार वालों को संभालिए, ये बहुत बड़ी दुर्घटना है। हम आपके साथ हैं, न्याय होकर होगा, बिल्कुल चिंता मत करिए। 

क्या है पूरा मामला 

बता दें, 15 फरवरी की रात आरोपी ने अपने भाइयों के साथ मिलकर पंकज उपाध्याय और उसके दोस्त कल्लू के साथ मारपीट की थी। आरोपियों ने दोनों पर फावड़े से हमला किया था। जिसके बाद पंकज की मौके पर मौत हो गई थी। दरअसल, पंकज ने गोपी को रास्ते से मलबा हटाने को कहा था। इसी बात पर विवाद हो गया और पंकज को मौत के घाट उतार दिया गया। हालांकि मामला पुलिस के संज्ञान में आते ही 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। 
 

5379487