Logo
प्रदेश भाजपाध्यक्ष किरण देव ने कहा है कि, लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत उनकी पार्टी पूरी तर ह से तैयार है। पदाधिकारियों में फेरबदल भी तैयारियों का ही हिस्सा है।

रायपुर। लोकसभा चुनाव अब महज दो महीने ही शेष हैं। ऐसे में प्रदेश में पार्टी की तैयारी को लेकर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने कहा है कि, बीजेपी पूरी तरह से तैयार है। पार्टी लोकसभा चुनाव का ध्यान में रखते हुए लगातार काम कर रही है।

श्री देव ने कहा कि, प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्रों में बैठकें हो रही हैं, सभी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। इसी क्रम में पदाधिकारियों में भी फेरबदल किया गया है। पार्टी की कल होने वाली बैठक को लेकर किरण देव ने कहा कि, बीजेपी की अपनी प्रक्रिया है, बीजेपी में सभी विषयों को लेकर बैठकों में चर्चा होती रहती है। यह हमारी प्रक्रिया है।

कांग्रेस के पास कोई एजेंडा नहीं

कांग्रेस के भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर किरण देव ने कहा कि, इससे पहले भी यात्रा निकल चुकी है। आप यात्रा करते रहें, कोई दिक्कत नहीं है। जनता के हित में पीएम मोदी कदम उठा रहे हैं, इन लोगों ने एक संगठन बनाया है, इनकी कोई नियम-नीति नहीं है। 
बिना किसी नीति के चल रहे हैं। इनके पास मोदी विरोध के अलावा कोई एजेंडा नहीं है।

5379487