Logo
सुरक्षाबलों ने बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ रखा है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद चा महीने में ही 100 से ज्यादा नक्सली मार गिराए गए हैं। 

गणेश मिश्रा- बीजापुर। बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्र के पीडिया के जंगलों में मुठभेड़ में मारे गए 12 नक्सलियों के शव शनिवार को जिला मुख्यालय बीजापुर लाए गए। पुलिस अब मारे गए नक्सलियों की शिनाख्ती कराने में जुटी हुई है। बीजापुर पुलिस के मुताबिक शिनाख्ती के बाद शव परिजनों को सौंपे जायेंगे। वहीं इसी मुठभेड़ में 12 नक्सलियों के मारे जाने के अलावा चार नक्सली घायल भी हुए हैं। मुठभेड़ खत्म होने के बाद क्षेत्र की सर्चिंग में ये चार घायल नक्सली सुरक्षाबलों के हत्थे चढ़े हैं। इनको उपचार के लिए जिला अस्पताल बीजापुर में भर्ती कराया है।

दरसअल, कुछ दिन पहले ही सुरक्षाबलों को गुगालूर थाना क्षेत्र के पीडिया के जंगलों में नक्सलियों के छुपे होने जानकारी मिली थी। मुखबीर ने यह भी बताया था कि, हार्डकोर नक्सली कमांडर लिंगा, पापाराव समेत बड़े लीडर्स पीडिया के जंगलों में इकट्ठा हुए हैं। नक्सलियों की इस कमेटी में DKSZC, DVCM, ACM कैडर के बड़े नक्सली लीडर शामिल हैं। सूचना मिलने के बाद दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा इन तीन जिलों से फोर्स ने जॉइंट ऑपरेशन लॉन्च किया है। इस दौरान मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए हैं। 

12 सौ जवानों ने घेरा इलाके को  

बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि, डीआरजी, एसटीएफ और CRPF की कोबरा बटालियन समेत फोर्स के 1200 से ज्यादा जवानों ने इलाके को घेर रखा था। नक्सली इस इलाके में बुरी तरह से फंसे हुए थे। 

कांकेर में मारे गए थे 29 नक्सली 

कांकेर जिले के माड़ इलाके में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 29 नक्सलियों को ढेर कर दिया और सभी के शव बरामद कर लिए गए थे। इनमें नक्सली लीडर शंकर राव भी शामिल है। मुठभेड़ में बीएसफ इंस्पेक्टर रमेश चौधरी सहित 3 जवान घायल हुए हैं, जिनमें 2 DRG के जवान हैं। वहीं मौके से 5 AK-47 बरामद की गईं। घायल जवानों को हेलिकॉप्टर के माध्यम से रायपुर लाया गया है। डीआरजी का घायल जवान सूर्यवंशी श्रीमाली धमतरी जिले के नगरी का रहने वाला है।

IED की चपेट में आई आदिवासी युवती

बीजापुर। नक्सलियों के लगाए आईडी की चपेट में शनिवार को आने से एक आदिवासी युवती की मौत हो गई। गंगालूर थाना क्षेत्र के मल्लूर गांव से यह वारदात सामने आई है। नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाने के लिए आईडी लगा रखी थी। लेकिन तेंदूपत्ता तोड़ने केके दौरान आईडी ब्लास्ट होने से मल्लूर की शांति पुनेम की मौत हो गई।

5379487