Logo
बीजापुर जिले में पुलिस ने 41 लाख रुपयों के ईनामी 14 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें 10 हार्डकोर नक्सली भी शामिल हैं।  ये सभी नक्सली पीडिया मुठभेड़ के बाद मुडवेंदी और पीडिया इलाके से गिरफ्तार किए गए थे।

गणेश मिश्रा-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सोमवार को 41 लाख रुपयों के ईनामी 14 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें 10 हार्डकोर नक्सली भी शामिल हैं और इन सभी पर 41 लाख का इनाम घोषित था। ये सभी नक्सली पीडिया मुठभेड़ के बाद मुडवेंदी और पीडिया इलाके से गिरफ्तार किए गए थे। जिसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। 

नक्सलियों के पास से बरामद सामान
नक्सलियों के पास से बरामद सामान

दो दिन पूर्व मारे गए थे 12 नक्सली 

उल्लेखनीय है कि, बीजापुर जिले में शुक्रवार की सुबह से ही सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। तक़रीबन 12 तक चली में मुठभेड़ में जवानों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों के शव भी बरामद कर लिए गए हैं। वहीं LED की चपेट में आने से दो जवान घायल हुए हैं। जिन्हें हेलीकाप्टर की मदद से एयर लिफ्ट किया गया है। 

तीन जिलों की फोर्स ने किया जॉइंट ऑपरेशन लॉन्च 

सुरक्षाबलों को इस इलाके में नक्सलियों के होने जानकारी मिली थी कि, हार्डकोर नक्सली कमांडर लिंगा, पापाराव समेत बड़े लीडर्स का पीडिया के जंगलों में इकट्ठा हुए हैं। नक्सलियों की इस कमेटी में DKSZC, DVCM, ACM कैडर के बड़े नक्सली लीडर शामिल हैं। सूचना मिलने के बाद दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा इन तीन जिलों से फोर्स ने जॉइंट ऑपरेशन लॉन्च किया है। जहां पीडिया के जंगलों में मुठभेड़ के बीच अब तक 12 नक्सली मारे गए हैं। फिलहाल दोनों तरफ से मुठभेड़ जारी है। 

12 सौ जवानों ने था इलाके को घेरा

बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि, डीआरजी, एसटीएफ और CRPF की कोबरा बटालियन समेत फोर्स के 1200 से ज्यादा जवानों ने इलाके को घेर रखा है। नक्सली इस इलाके में बुरी तरह से फंसे हुए हैं और इनमें से कुछ नक्सलियों को गोली भी लगी है। हालांकि, अधिकारी तौर पर इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई। 


 

5379487