Logo
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर राजिम में भाजपाइयों ने स्वच्छता अभियान चलाया और दिव्यांग बच्चों को फल बांटे। स्थानीय विधायक रोहित साहू की मौजूदगी में पीएम मोदी के दीर्घायु की कामना की गई।

राजिम। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिन पर मंगलवार को राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू के नेतृत्व में दत्तात्रेय मंदिर एवं सांस्कृतिक भवन के समीप स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर पीएम श्री मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। 

इस दौरान विधायक रोहित साहू ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत की दिव्य संकल्पना को साकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, नरेंद्र मोदी जैसा यशस्वी प्रधानमंत्री मिलना देशवासियों के लिए सौभाग्य की बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में देश पूरी तरह सुरक्षित है। पीएम मोदी ने देश में ऐतिहासिक फैसले लेकर देश को न सिर्फ मजबूत बनाया है बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारत की साख मजबूत की है। उनकी मजबूत इच्छा शक्ति की बदौलत ही आज आत्म निर्भर भारत का सपना साकार होता नजर आ रहा है। 

Cleanliness campaign

पीएम के अभियान ने स्वच्छता का महत्व समझाया

जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में निश्चित ही भारत भविष्य में विश्वगुरू के रूप में स्थापित होगा। उनके द्वारा स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की गई जिसका उद्देश्य भारत को स्वच्छ और स्वस्थ बनाना है। स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से, लोगों को अपने आसपास के माहौल को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के लिए प्रेरित किया जाता है। यह न केवल देश को स्वच्छ बनाने में मदद करता है, बल्कि लोगों को स्वच्छता के महत्व को समझाने और उसे अपनाने के लिए प्रेरित भी करता है। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पूरे देश भर में सेवा पखवाड़ा के माध्यम से स्थायित्व चरण बनाए रखने 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम किया जाना है। 

'नेकी की कुटिया' के बच्चों से मिले, बांटे फल 

विधायक के नेतृत्व में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर "नेकी की कुटिया" दिव्यांग आश्रम के बच्चों के साथ समय व्यतीत किया तथा उन सभी का कुशलक्षेम जानकर सबको प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर उपहारस्वरूप फल का वितरण किया।

इसे भी पढ़ें...कलेक्टर ने लगाई DJ पर रोक : समितियों के पदाधिकारियों ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

इनकी भी रही उपस्थिति

इस दौरान प्रमुख रूप से राजिम मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पार्षद महेश यादव, पार्षद गण पूर्णिमा चन्द्राकर, ओमप्रकाश आडिल, भारत यादव, संजू साहू, योगेश साहू, पुरण यादव, सोमनाथ पटेल, शरद पारकर, देवकी साहू, खुशी साहू, मधु नत्थानी, बलराम यादव, लिकेश्वर साहू, रामजी साहू, राजेश धीवर, नेहरू साहू, विजय कण्डरा, लोकनाथ साहू, पन्नालाल साहू, किशोर साहू सहित विभिन्न स्वच्छता समूह के कार्यकर्ता व भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

5379487