Logo
कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला का कहना है, भाजपा को इलेक्ट्रोरल बांड और अन्य मामलों मैं चुप्पी तोड़ने पत्र लखना चाहिए। 

रायपुर। भाजपा महामंत्री भरत वर्मा, राम जी भारती व भाजपा नेता सियाराम साहू ने भूपेश बघेल को पत्र लिखा है। पत्र में पूछा गया है कि सौम्या चौरसिया पर आप मौन क्यों है। बार-बार सौम्या की जमानत रद्द हो रही है। वह आपकी उपसचिव रही हैं। भाजपा नेताओं ने इस मामले में चुप्पी तोड़ने की मांग की है। इधर कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला का कहना है, भाजपा को इलेक्ट्रोरल बांड और अन्य मामलों मैं चुप्पी तोड़ने पत्र लखना चाहिए। 

भाजपा नेताओं ने अपने पत्र में लिखा है- आपके शासनकाल में आपकी उप सचिव रही सौम्या चैरसिया पिछले 16 माह से गिरफ्तार है और न्यायालय ने उनकी जमानत याचिका 16 अप्रैल, 2024 को एक बार फिर खारिज कर दी है। आपके मुख्यमंत्री रहते सौम्या चैरसिया आपकी उप सचिव थीं और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के चलते गिरफ्तार की गई है, ऐसे में अब आपकी यह नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि जनता के इस मुद्दे को लेकर उठ रहे सवालों को जवाब दें।

भाजपा ने मांगे जवाब

आपके मुख्यमंत्रित्व काल में 02 दिसंबर, 2022 को जब सौम्या चैरसिया की गिरफ्तारी हुई थी, तब आपने कहा था, यह गिरफ्तारी गलत है, जबरन गिरफ्तारी की गई है और यह सरकार को बदनाम करने की साजिश है। अब जबकि पिछले 16 माह से सौम्या चैरसिया को जमानत तक नहीं मिल रही है, तब प्रदेश को आप बताएं कि भ्रष्टाचार के इतने गंभीर मामले की आपने पैरवी क्यों की? भाजपा नेताओं ने कहा, ये कुछ सवाल हैं, जिनके जवाब प्रदेश की जनता आपसे चाहती है ।

सस्ता प्रचार पाने का तरीकाः सुशील

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, यह सस्ता प्रचार पाने का तरीका है। भाजपा के ऐसे लोग पत्र लिख रहे हैं जिनका कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा, इनको  तो इलेक्ट्रोरल बांड पर मिले चंदे के मामले में चुप्पी कब तोड़ना है, यह पूछना चाहिए। अडानी की सेल कंपनियों में लगे 20 हजार करोड़ रुपए किसके हैं. इस पर तोड़ने पत्र लिखना चाहिए।

5379487