Logo
मुख्यमंत्री इस बंगले में शिफ्ट होने के लिए अच्छे मुहूर्त का इंतजार कर रहे थे। 6 मार्च एकादशी के दिन अच्छा दिन होने की जानकारी दी तो उसी दिन पूजा का आयोजन किया गया है। 

रायपुर। सिविल लाईंस स्थित मुख्यमंत्री निवास में 6 मार्च को पूजा रखी गई। पूजा के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय का काम यहां से शुरू होगा। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और उनके परिवार के सदस्य पूजा में उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री है कि पूजा के बाद 13 मार्च को निवास के लिए शिफ्ट हो सकते हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री निवास में छोटे-मोटे मरम्मत के बाद इसे तैयार कर दिया था। लोकसभा चुनाव आचार संहिता लगने से पहले मुख्यमंत्री निवास में आना - जाना शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शपथ लेने के बाद से पहुना से ही मुख्यमंत्री कार्यालय का संचालन कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री इस बंगले में शिफ्ट होने के लिए अच्छे मुहूर्त का इंतजार कर रहे थे, उनके करीबी लोगों ने 6 मार्च एकादशी के दिन अच्छा दिन होने की जानकारी दी तो उसी दिन पूजा का आयोजन किया गया है। सुबह मुख्यमंत्री निवास में पूजा का कार्यक्रम रखा गया है। पूजा के बाद यहां से मुख्यमंत्री निवास के कार्यालय का काम पहुना से शिफ्ट हो जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी यहां से काम शुरू करेंगे। मुख्यमंत्री भी इसके बाद इसी बंगले के कार्यालय में बैठना शुरू करेंगे। अधिकारियों की बैठक और अन्य कार्यक्रम यहां पर होंगे।

13 मार्च को निवास में हो सकते हैं शिफ्ट 

बताया जाता है कि,  मुख्यमंत्री निवास में कार्यालय काम शुरू होने के बाद होलाष्टक लगने से पूर्व 13 मार्च को मुख्यमंत्री निवास में उनका परिवार भी शिफ्ट होगा। उनके करीबी लोगों ने बताया कि इसके लिए भी एक छोटी सी पूजा का आयोजन किया जाएगा।

तीन माह से पहुना में संचालित

उल्लेखनीय है कि 13 दिसंबर को शपथ लेने के बाद से राज्य अतिथि गृह 'पहूना को मुख्यमंत्री का अस्थाई कार्यालय घोषित किया गया था। तीन माह से अधिक समय से यहां से ही संचालन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विधायक कॉलोनी स्थित अपने निवास से पहुना आकर कामकाज निपटा रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अस्थायी व्यवस्था के कारण यहां पर ट्रेफिक का दबाव बहुत अधिक होता है इसे देखते हुए जल्द मुख्यमंत्री कार्यालय पहले शिफ्ट किया जा रहा है। 

5379487