Logo
रायपुर रेल मंडल तैयार कुली एप कर रहा है। बुकिंग के बाद चंद मिनटों में सुविधा मिलेगी। काम के लिए स्टेशन में कुली का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 

ललित राठोड़ - रायपुर। रेलवे स्टेशन में भारी सामान को सीट तक पहुंचाने के लिए अब यात्रियों को कुली को ढूंढना नहीं पड़ेगा। रायपुर मंडल यात्रियों के हित में कुली एप तैयार कर रहा है, जिसकी सुविधा जल्द ही मिलने लेगी। देश के विभिन्न मंडल में यह सुविधा लागू हो चुकी है। अक्सर यात्रियों की शिकायत रहती है कि कुली काम के बाद मनमाना किराया वसूलते हैं। यह समस्या एप से से पूरी पूरी त तरह खत्म हो जाएगी। एप में संख्या व वजन के हिसाब से किराया भी तय होगा। बता दें कि मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर 132 सहायक कार्यरत है। रायपुर में 105 सहायक हैं, जिसमें 8 महिला हैं। एप से कुलियों को सीधा लाभ मिलेगा। यात्रियों के लिए भी सुविधा बढ़ेगी।

स्टेशन में यात्री को ढूंढ लेगा कुली

वर्तमान में सामान चढ़ाने और उतारने या फिर ऑटो तक पहुंचाने के लिए यात्रियों को स्टेशन में कुली के लिए भटकना पड़ता है। एप के जरिए पहले से भी कुली की बुकिंग कर सकते हैं। तत्काल बुकिंग पर भी सुविधा चंद मिनटों में मिलेगी। बुकिंग के आधार पर यात्री स्टेशन पर खुद ढूंढ लेगा। एप बनाने का कार्य जारी है। अगले कुछ माह में ये सेवा देश भर में शुरू की जाएगी। शनिवार को डीआरएम ऑफिस में कुलियों को इसकी विस्तार से जानकारी दी गई।

एप पर इस तरह होगा रजिस्ट्रेशन और भुगतान

मंडल के अधिकारियों के मुताबिक, यात्री कुली एप पर जाकर अपने स्टेशन का विकल्प चुनेंगे तो उन्हें उस स्टेशन के कुली का बैच नंबर, नाम और फोन नंबर की पूरी जानकारी मिल जाएगी। प्लेटफार्म पर पहुंचने से पहले यात्री एप पर रजिस्ट्रेशन कराने पर एक मैसेज मिलेगा जिसमें उनका सामान उठाने वाले कुली का डिटेल होगा। एप में सामान की संख्या, छोटे बड़े के आधार पर कीमत भी तय होगी जिसका यात्री को आनलाइन भुगतान करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद प्लेटफार्म पर पहुंचते ही कुली यात्रियों की सेवा में मौजूद रहेंगे। एप का बड़ा फायदा रुपये को लेकर वाद विवाद की कोई स्थिति नहीं रहेगी। कुलियों को भी रेलवे से आनलाइन भुगतान उनके खाते में मिल जाएगा।

तैयार किया जा रहा एप

सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी ने बताया कि, मंडल के कुलियों के लिए एप तैयार किया जा रहा है, जिसमें ऑनलाइन के जरिए यात्री कुली बुकिंग कर सकेंगे। इस सुविधा से कुलियों का समय बचेगा। उन्हें काम के लिए स्टेशन में घंटों इंतजार करना नहीं पड़ेगा।

5379487