रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जगन्नाथ मंदिर पहुंचीं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वागत किया। राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल रमेन डेका भी मौजूद हैं। मंदिर में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, मंत्री केदार कश्यप, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा राष्ट्रपति के साथ पूजा-अर्चना की। 

बता दें कि, मंदिर में राष्ट्रपति का स्वागत ओडिशा की परंपरा के अनुसार किया गया। अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जगन्नाथ मंदिर से रवाना हो गई हैं। उनके साथ राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री सहित अन्य मंत्री मौजूद हैं।