Logo
कुछ दिनों से गौ सेवक साधराम यादव की हत्या को लेकर बवाल मचा हुआ है। इसी के चलते आज कवर्धा जिले में सुबह से ही बंद का असर देखने को मिला है।

संजय यादव/कवर्धा- छत्तीसगढ़ के कवर्धा में कुछ दिनों से गौ सेवक साधराम यादव की हत्या को लेकर बवाल मचा हुआ है। इसी के चलते आज कवर्धा जिले में सुबह से ही बंद का असर देखने को मिला है। गोसेवक साधराम यादव की निर्मम हत्या के विरोध में नगर के कई संगठनों ने बंद का आह्वान किया था। इसलिए शहर में सभी दुकानदारों और व्यापारियों ने सगठनों के समर्थन में बंद कर दिया है। इसके साथ ही सभी प्राइवेट स्कूल बंद कर दिए गए है। 

2 बजे दी जाएगी श्रद्धांजलि

बता दें, दोपहर दो बजे कवर्धा शहर के सिग्नल चौक के पास श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। इस मामले में अहम बात यह है कि, पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार तो कर लिया है। इसके बावजूद साधराम यादव के हत्यारों की सही आरोपियों की तलाश की मांग उठ रही है। वहीं पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए मुआवजा और घर के एक सदस्य को शासकीय नौकरी देने की मांग भी की जा रही है। 

जानें पूरा मामला

20 जनवरी को गोसेवक साधराम की कवर्धा के लालपुर में बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा प्रशासन ने एक आरोपी के घर पर बुलडोजर भी चलाया था। साथ ही मृतक के परिजनों को 5 लाख देने की घोषणा की थी। लेकिन परिवार वालों ने यह कीमत प्रशासन को वापस दे दी है। क्योंकि जिस परिवार का कोई सदस्य अब न रहा हो, उसकी कीमत पैसों से तो नहीं लगाई जा सकती...

CH Govt hbm ad
5379487