Logo
जिला प्रशासन ने अवैध धान की बिक्री करने वालों पर की सख्त कार्रवाई। ट्रैक्टर जब्त कर राइस मील को किया सील।

रविकांत सिंह राजपूत-कोरिया। जिला प्रशासन की पैनी नजर धान खरीदी में गड़बड़ी करने वालों पर है। जिले में इन दिनों किसान अपने धान को उपार्जन केंद्रों में समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए लेकर जा रहे हैं। राज्य शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन लगातार अवैध धान की बिक्री न हो इसके लिए निगरानी कर रही है। साथ ही कलेक्टर विनय कुमार लंगेह धान खरीदी केंद्र पहुंच कर किसानों की समस्याओं के बारे में जानकारी ले रहे हैं।

आमापारा स्थित मेसर्स मोहित राइस मिल में अवैध धान भण्डारण और परिवहन की सूचना मिलने पर बैकुंठपुर एसडीएम अंकिता सोम के नेतृत्व में सुबह साढ़े चार बजे दल-बल के साथ छापेमारी की कार्रवाई की गई। आरोपी इसे धान समिति में खपाने की तैयारी में था। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने ट्रैक्टर जब्त कर राइस मिल को सील कर दिया। 

जिला और पुलिस प्रशासन सतर्क


बता दें कि, जिले में 1 नवम्बर से धान खरीदी शुरू हो चुकी है। लगातार जिला और पुलिस प्रशासन अवैध धान परिवहन न हो इस पर निगरानी भी कर रहे हैं। इस छापेमारी में एसडीओपी कविता ठाकुर, राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। पिछले दिनों बसंतपुर में संचालित विराट राइस मिल में प्रशासनिक टीम ने छापेमारी करते हुए 1200 क्विंटल अवैध चावल जब्त किया था। छत्तीसगढ़ शासन समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कर धान को कुटाई के लिए देती है। लेकिन राइस मिल संचालक वास्तविक धान की कुटाई करके धान को उसना कर बाहर महंगे दामों में सप्लाई किया जाता है। धान के बदले ये संचालक पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और झारखंड से अरवा चावल मंगाते हैं। 

5379487