Logo
तीन दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कुछ जिलों में 2 दिनों से बारिश जारी है।

रायपुर- छत्तीसगढ़ में तीन दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कुछ जिलों में 2 दिनों से बारिश जारी है। वहीं राजधानी रायपुर में आज सुबह से झमाझम बारिश हुई, जिसके बाद से पहले से ज्यादा ठिठुरन हो गई है। कई इलाकों में दो दिनों से धूप दिखाई नहीं दी, मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ दिनों तक ठंड का कहर जारी रहेगा। 

बता दें, बंगाल की खाड़ी में मौसम का मिजाज बदल गया है। जिसकी वजह से कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं। उत्तरी छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में गिरावट हो गई है। इसलिए सर्द हवाएं भी चल रही हैं।

मौसम विभाग के विशेषकों ने कहा कि, दक्षिण से भी हवाएं तेज हो रही है। जिसका असर मध्य इसाके में दिखाई दे रहा है। इसी वजह से तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। सुबह के वक्त कोहरे के अलावा कुछ भी दिखाई नहीं देता, वहीं रात के वक्त सर्द हवाएं चलती हैं। शहरी इलाकों से ज्यादा आउटर में ठंड ज्यादा महसूस हो रही है। 

कोरिया में सबसे ज्यादा ठंड...

आपकी जानकारी के लिए बता दें, शुक्रवार को प्रदेश भर में कोरिया सबसे ठंडा रहा था। कोरिया में न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके अलावा पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री और अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री रहा। दो दिनों बाद मौसम खुलते ही न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है। 
 

5379487