Logo
बीजेपी के सदस्यता अभियान को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि, भाजपा का संगठन 365 दिन चौबीस घंटे कम करने वाला संगठन है। 1 सितंबर को पीएम मोदी की प्रथम सदस्यता लेने के बाद प्रदेश में भी अभियान शुरू होगा। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीजेपी 3 सितंबर से सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। इसको लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि, भाजपा का संगठन 365 दिन चौबीस घंटे कम करने वाला संगठन है। सदस्यता का काम पार्टी का प्राथमिक काम है। 1 सितंबर को पीएम मोदी की प्रथम सदस्यता लेने के बाद प्रदेश में भी अभियान शुरू होगा। छत्तीसगढ़ में सीएम विष्णुदेव साय की सदस्यता के बाद 3 सितंबर से जिलों में सदस्यता का अभियान प्रारंभ होगा। हर जाति, हर समुदाय, हर वर्ग में भाजपा जो काम करती है उसे बताया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि, पिछले सदस्यता अभियान में पार्टी द्वारा रखे गए लक्ष्य से ज्यादा बड़े लक्ष्य को हमने प्राप्त किया था। पिछले सदस्यता अभियान में 10 करोड़ का लक्ष्य रखा था और हमने 11 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त किया। फिर हमने दोबारा सदस्यता अभियान चलाया था। जिसमें 18 करोड़ लोग भाजपा के सदस्य बने थे। अब इस सदस्यता अभियान के प्रथम चरण की शुरुआत होने जा रही है। जिसमें हमने 10 करोड़ का लक्ष्य रखा है और उस लक्ष्य को हम अवश्य प्राप्त करेंगे।

इसे भी पढ़ें... मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कांग्रेस पर साधा निशाना : बोलीं- पूर्ववर्ती सरकार कुपोषण पर नहीं थी गंभीर, बीजेपी दे रही है पोषित आहार

प्रदेश में सीएम साय लेंगे सबसे पहले सदस्यता 

दरसअल, 3 सितंबर को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज में स्थित दीनदयाल ऑडिटोरियम में भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत करने जा रही है. जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के हाथों से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस बार छत्तीसगढ़ में 50 लाख सदस्य बनाने की तैयारी है। इससे पहले राज्य में भाजपा के 30 लाख से अधिक सदस्य थे।

विधायक सांसदों को मिला टारगेट

सदस्यता अभियान के लिए सभी नेताओं को लक्ष्य दिया गया है। छत्तीसगढ़ में अब तक 33 लाख सदस्य हैं, इससे ज्यादा सदस्य बनाए जायेंगे। सांसदों को 20-20 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है, वहीं विधायकों को 10-10 हजार सदस्य बनाने की लक्ष्य दिया गया है। सभी बूथों में 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है।

इसे भी पढ़ें... अंतरराज्यीय गांजा तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ : सरगना समेत 8 गिरफ्तार, 72 लाख की संपत्ति जब्त

5379487