Logo
कांग्रेस ने पीसीसी चीफ दीपक बैज के नेतृत्व में 6 दिवसीय न्याय यात्रा निकाली थी। श्री बैज के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा 6वें दिन सड्डू से निकलकर गांधी मैदान में खत्म हुई।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने पीसीसी चीफ दीपक बैज के नेतृत्व में 6 दिवसीय न्याय यात्रा निकाली थी। श्री बैज के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा 6वें दिन सड्डू से निकलकर गांधी मैदान में खत्म हुई। इस यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट भी राजधानी रायपुर पहुंचे और बीजेपी सरकार जमकर निशाना साधा। 

All the big leaders present on the stage
मंच पर मौजूद सभी बड़े नेता 

छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि, 10 महीने सरकार के बीत जाने के बाद जो यात्रा निकाली गई है। बीजेपी सरकार कांग्रेस को खत्म करना चाहती है। सब दिल्ली के इशारे से होता है। हमारी गांधी वाली सोच को साय सरकार कमजोर ना समझे। वहीं दीपक बैज ने कहा कि 9 महीने में ये सरकार छत्तीसगढ़ को दूसरा मणिपुर बनाने जा रही है। श्री पायलट ने चेतावनी देते हुए कहा कि, अगर सरकार गरीबों की आवाज नहीं सुनेगी तो कांग्रेस एक और संग्राम छेड़ेगी। हम सरकार की नींद हराम कर देंगे। 

पायलट बोले- छत्तीसगढ़ में महिलाएं नहीं सुरक्षित 

श्री पायलट ने आगे कहा कि, स्कूल में बच्चियां, कॉलेज में छात्रा और बस स्टैंड में बहनें सुरक्षित नहीं हैं। भिलाई में गोलियां चल रही हैं और चाकूबाजी हो रही है। उसके बाद रायपुर में कोई ऐसा दिन नहीं जहां, चोरी, डकैती, और मर्डर न हो। कांग्रेस में कोई नेता बड़ा छोटा नहीं और कोई पद-पोस्ट की बात नहीं है। सभी कार्यकर्ता समान हैं। अगर लाठी खाने की नौबत आई तो कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता एक साथ लाठी खाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि, दीपक बैज की यात्रा से पूरी पार्टी में एक नई ऊर्जा आई है। कांग्रेसियों ने अपना योगदान दिया है। यात्रा को सफल बनाने के लिए नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। पायलट ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं की ताकत से हमें शक्तियां मिलती हैं।

इसे भी पढ़ें... CG PSC - 2023 :  इंटरव्यू की तारीख घोषित, 242 पदों के लिए 703 अभ्यर्थी देंगे साक्षात्कार

बैज बोले- सरकार की नाकामी को जनता तक पहुंचाया 

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि, छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का मकसद छत्तीसगढ़ की जनता की हक की लड़ाई लड़े और सरकार की नाकामियो को जनता तक पहुंचाया। इस 9 महीने की सरकार ने छत्तीसगढ़ को जलने में मजबूर कर दिया और छत्तीसगढ़ को दूसरा मणिपुर बनाने जा रहा है। 9 महीने की सरकार में लगातार लूट, चोरी, हत्या, डकैती, चैन स्नैचिंग और छोटी बच्ची से लेकर माता, बहने सुरक्षित नहीं है। शाम 6 बजे के बाद घर से निकलने में माता बहने दहशत में है। 6 दिन की यात्रा में गांव वाले से चर्चा किए, छोटे बच्चे, बुजुर्गो और सभी लोगो से मिले और देखा लेकिन गांव वाले के चेहरे में कोई चमक नहीं है। 

कांग्रेस की सरकार में झीरम जैसी घटना हुयी है क्या?

श्री बैज ने मुख्यमंत्री से पूछा क्या पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार में झीरम जैसी घटना हुयी है क्या? क्या आदिवासी का 200 घर जला है क्या? झलियामारी जैसी घटना हुई क्या? बलौदाबाजार जैसे कलेक्टर एसपी ऑफिस जला क्या? कवर्धा में हुये 3 बेटो की हत्या हुई क्या? भाजपा की सरकार में बस्तर के बेटा राजधानी रायपुर में सुरक्षित नहीं है, अंबिकापुर और सूरजपुर का बेटा रायपुर में सुरक्षित नहीं है, माता बहने बस स्टैण्ड में सुरक्षित नहीं है, निर्दोष आदिवासी की फर्जी एनकाउंटर किस की सरकार में हुई और निर्दोष आदिवासियों को जेल भेजने का काम सरेंडर करने का काम किसके सरकार में हुई।

बघेल बोले- छत्तीसगढ़ में सुशासन हुआ तार-तार 

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, इस यात्रा से भारतीय जनता पार्टी घबराई हुयी है और सवाल पूछ रही है कि हमारी सरकार को 1 साल भी नहीं बीता 9 महीने हुआ है 10वां चल रहा है। भाजपा ने स्लोगन दिया कि विष्णु का सुशासन और 9 महीने में विष्णु का सुशासन तार-तार हो गया हैं। कोई क्षेत्र, शहर, गांव नहीं बचा है, जहां अपराध न बढ़े हो। सुदुर बस्तर में महिलाओं के बलात्कार होते है और एफआईआर नहीं होता। बलरामपुर में भारतीय जनता पार्टी के व्यापारी लूटे जा रहे है और अपराधी पकड़े नहीं जा रहे है। भिलाई में गोलिया चल रही है और चाकू बाजी हो रही हैं। राजधानी रायपुर में ऐसा कोई भी दिन नहीं है जिसमें चोरी, हत्या, डकैती और चाकू बाजी न हो। बिलासपुर न्यायधानी में एक मर्डर नही, दो मर्डर नहीं, तीन-तीन मर्डर करने के बाद अपराधी पकड़े नही जाते यह न्यायधानी की स्थिति है। आज पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था तार-तार हो गया है। आज स्कूल में बच्ची सुरक्षित नहीं है, कालेज में बेटी सुरक्षित नहीं है, बस स्टैण्ड में बहने सुरक्षित नहीं है, आज कोई आदमी सुरक्षित नहीं है। ये विष्णु का सुशासन है बोल रहा है। इससे बड़ा कुशासन कोई दूसरा नहीं हो सकता। लूट करने में लगे हुये है। 

महंत बोले- राज्य में महिलाएं असुरक्षित 

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अपराध बहुत बढ़ गये है। लूट, हत्या, बलात्कार, चाकूबाजी आये दिन हो रहे है। विष्णुदेव साय का कुशासन चल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव का क्षेत्र जशपुर में रक्षाबंधन के दिन एक बहन का 9 लोगों ने मिलकर बलात्कार किया। कांग्रेस कमेटी के जांच दल को उस लड़की से मिलने नही दिया गया। यह विष्णुदेव सरकार का कुशासन है। पत्थलगांव में हत्या, चोरी हो रही सीतापुर, अंबिकापुर सभी जगह हत्याये हो रही है। मारवाही, मनेन्द्रगढ़ हो वहां भी हत्याये हो रही है। बाबा गुरु घासीदास के स्तंभ को जलाया और काटा गया जिसने भी यह अन्याय किया है, हमने मांग किया सीबीआई जांच करवा लो लेकिन सरकार ने जांच नहीं कराया। भाजपा ने खुद अपनी पार्टी के लोगों से दंगा कराने की कोशिश की। कलेक्टर और एसपी ऑफिस जला दिये गये। जेल अंदर उन लोगों को बंद किया जो उसमें शामिल नहीं थे। देवेन्द्र यादव वहां गया तो उसके जेल में डाल दिया। विष्णुदेव कह रहे अपराध नही हो रहा है, तो नेशनल क्राइम की रिपोर्ट पढ़ना चाहिये कि छत्तीसगढ़ मे अपराध बढ़ रहे है और छत्तीसगढ़ में महिलाओं के लिये वातावरण सुरक्षित नही है। 

टीएस. सिंहदेव बोले- बस्तर में हो रही फर्जी मुठभेड़ 

पूर्व उपमुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को आम जनता का विश्वास फिर से हासिल करना है कांग्रेस पार्टी जनता के साथ खड़ी है। जिस-जिस राज्य में डबल इंजन की सरकार है वहां बिजली के दर सबसे ज्यादा है। भाजपा के सरकार आते ही आम जनता के जेब से पैसा निकालने का काम किया, स्कूलो को बंद करने का काम भाजपा की सरकार ने किया। बस्तर में फर्जी मुठभेड़ हो रहे है। सरगुजा में चोरी, डकैती हो रहा है। रायपुर में चाकूबाजी हो रहा है। जहां से गृहमंत्री प्रतिनिधित्व करते है तीन लोगो की निर्मम हत्या हो जाती है। गुरु घासीदास के स्तंभ को काटकर गिरा दिया जाता है पर सरकार आज तक पता नही कर पाई कि यह सब किसने किया। एसपी और कलेक्टर के कार्यालय जलते है वह अपनी सुरक्षा नही कर सकते तो छत्तीसगढ़ की नागरिको के क्या करेंगे। यह छत्तीसगढ़ का हाल है। कांग्रेस न्याय यात्रा को भरपूर जनसमर्थन मिला है।

5379487