रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस जिला पंचायत चुनाव में अधिकृत प्रत्याशी उतारेगी। इसके लिए PCC ने जिला पंचायतों के चुनाव के लिए समन्वय समिति बनाई है। जिला स्तरीय समन्वय समिति में सात सदस्य शामिल किए जाएंगे। जिसमें जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष समिति के संयोजक होंगे। जिला प्रभारी, सांसद, पूर्व सांसद या प्रत्याशी सदस्य होंगे। स्थानीय प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष भी शामिल होंगे। वहीं विभाग और प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष भी सदस्य बनाए गए हैं।
