Logo
छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में महिला मोर्चा ने सर्वकल्याण की कामना से महावीर गौ शाला में साफ सफाई अभियान किया और गौ चारा वितरण का कार्यक्रम रखा गया।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाए जा रहे 'सेवा पखवाड़ा' के तहत महिला मोर्चा ने महावीर गौ शाला में साफ-सफाई अभियान किया और गौ चारा वितरण का कार्यक्रम रखा गया। जवाहर नगर मंडल के अध्यक्ष संदीप जंघेल ने बताया कि, भारतीय जनता पार्टी ने 6 अप्रैल को अपना 46 वा स्थापना दिवस मनाया। 

15 दिनों तक चलेगा अभियान

इस अवसर पर सेवा पखवाड़ा अभियान की शुरुआत करने का निर्णय लिया। यह अभियान 15 दिनों तक चलेगा, जिसका आज छठवा दिन है। जिसमें पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पहुंचेंगे। इस अभियान के दौरान,जवाहर नगर मंडल के और पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर विभिन्न मोहल्लों में स्थित मंदिरों, शासकीय स्कूलों में सफाई अभियान, गौ शाला सफाई, चारा वितरण, स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को स्टेशनरी वितरण, मट्ठा वितरण की सेवा प्रदान करेंगे और विभिन्न जनहित कार्यों के लिए श्रमदान भी करेंगे। 

Raipur-Seva Pakhwada-Mahavir Gaushala-distributed food cow
महिला मोर्चा ने गौ माता को किया चारा वितरण

शुक्रवार 11 अप्रैल को प्रातः काल 9 बजे जवाहर नगर की महिला मोर्चा ने मौदहापारा स्थित श्री महावीर गौ शाला में पहुंच कर मंदिरों की सफाई की। गौ माता को गुड, चना, खीरा, हरा चारा का वितरण किया गया। इस अवसर पर जवाहर नगर के मंडल अध्यक्ष संदीप जघेंल, पूर्व पार्षद भारती बागल, सेवा पखवाड़ा सह संयोजक विजय गुप्ता, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष वेणुका शुक्ला, संगीता जैन, प्रणीत जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

5379487