Logo
राज्य सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का संशोधित तबादला आदेश जारी किया है। सूची में 6 अफसरों का नाम शामिल है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकार ने बीते दिनों 60 से ज्यादा अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया था। जिसमें नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के पहले राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों की लंबी जारी की गयी थी। जिसमें जिला पंचायत सीईओ, संयुक्त कलेक्टर से लेकर अपर कलेक्टर तक के अधिकारी थे। लेकिन शनिवार को सरकार ने अब उस ट्रांसफर लिस्ट में संशोधन किया गया है। नई सूची में 6 अफसरों के नाम शामिल है। 

undefined

1. 2014 बैच के घासीराम मरकाम को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गरियाबंद से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गरियाबंद।

2. 2016 बैच के गिरीश कुमार रामटेके को प्रबंधक भवन एवं अनय सन्निर्माण कर्मकार मण्डल नवा रायपुर से सचिव भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मण्डल, नवा रायपुर अटल नगर।

3. 2018 बैच की डाॅ दिप्ती वर्मा का डिप्टी कलेक्टर बेमेतरा से संयुक्त कलेक्टर बेमेतरा।

4. 2019 बैच के संचज कुमार मरकाम को संयुक्त कलेक्टर सूरजपुर से डिप्टी कलेक्टर सूरजपुर।

5. 2021 बैच के शशिकांत कुर्रे को डिप्टी कलेक्टर बीजापुर से डिप्टी कलेक्टर कोरबा।

6. 2022 बैच के शशिकुमार चौधरी को डिप्टी कलेक्टर गौरेला पेंड्रा मरवाही से डिप्टी कलेक्टर जांजगीर चांपा भेजा गया है।


 

jindal steel jindal logo
5379487