Logo
राजिम के श्यामनगर में किसान उत्पादक संगठन सहकारी समिति ब्लॉक कार्यालय का किया गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक रोहित साहू ने फीता काटकर उद्घाटन किया। 

श्यामकिशोर शर्मा- राजिम। छत्तीसगढ़ के राजिम के श्यामनगर में किसान उत्पादक संगठन सहकारी समिति ब्लॉक कार्यालय का किया गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक रोहित साहू ने फीता काटकर उद्घाटन किया। जहां एफपीओ के उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। 

इस अवसर पर विधायक रोहित साहू ने कहा कि, किसानों की आय दोगुना करने तथा वैज्ञानिक तरीके से आधुनिक खेती करने को लेकर इस प्रकार के एफपीओ का गठन किया जा रहा है। एफपीओ के माध्यम से किसान एक मंच पर आकर जहां उन्नत तरीके से खेती कर पाएंगे और खेती को व्यावसायिक बनाने में भी उन्हें मदद मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि, किसान एकजुटता के साथ कार्य करेंगे तो समृद्धि की ओर अग्रसर होंगे और उन्हें किसी भी कार्य के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। एकता में ही शक्ति का भाव निहित होता है इस बात को समझकर सभी को इस संगठन को आगे बढ़ाना है तथा आर्थिक उन्नति करना है। 

Local people attended the event
कार्यक्रम में पहुंचे स्थानीय लोग 

एफपीओ के माध्यम से किसानों को होगा लाभ - चंद्रशेखर साहू

वहीं जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने एफपीओ के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि, किसानों की आय दोगुनी करने को लेकर केंद्र सरकार द्वारा भारत के प्रत्येक विकासखंड में एक एफपीओ यानी किसान उत्पादक संगठन स्थापित करने की योजना पर कार्य कर रही है। इस एफपीओ के माध्यम से किसान इस संस्था से जुड़कर अनेकों प्रकार का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए सर्वप्रथम किसान एक हजार रुपये देकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाएंगे। जिसके बाद सरकार अपनी ओर से भी एक हजार रुपये का अंशदान देगी और किसानों का शेयर स्वत: दो हजार रुपये का हो जाएगा। इसके बाद जिस प्रकार से एफपीओ आगे किसी भी प्रकार का बिजनेस कर लाभ अर्जित करेगी, किसानों की हिस्सेदारी बढ़ती जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि, इस एफपीओ के माध्यम से ही अब किसानों को खाद, बीज, कीटनाशक सहित अन्य जरूरी सामान बाजार मूल्य से कम दरों पर उपलब्ध करवाया जाएगा। ताकि, किसान लाभ अर्जित कर सकें। 

ये वरिष्ठ लोग हुए शामिल 

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि जनपद कृषि सभापति जगदीश साहू, जनपद सदस्य दीपक साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष पाण्डुका संदीप पाण्डेय, महामंत्री प्रकाश सिन्हा, सरपंच ग्राम पंचायत श्यामनगर दुर्गा- छन्नू साहू, राजू साहू और अन्य अतिथि उपस्थित रहे। वक्ता के रूप में श्री अवस्थी शामिल हुए। 

इसे भी पढ़ें... जिला भाजपाध्यक्ष, अफसरों पर दुष्कर्म का आरोप : युवती की मां पहुंची थाने, बोली-मेरी बेटी को बहलाया गया है 

ये भी रहे मौजूद 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विनोद पटेल, कृषलाल साहू, बालचंद साहू अध्यक्ष एफपीओ फिंगेश्वर, द्वारिका सिन्हा अध्यक्ष एफपीओ छुरा, देवकरण मरकाम अध्यक्ष एफपीओ गरियाबंद, केकती बाई अध्यक्ष एफपीओ मैनपुर, कोमल साहू, डायमंड साहू, कृषि उपसंचालक चंदन राय, डॉ. मनीष चौरसिया वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि एवं पशुपालन, उद्यानिकी, कृषि विभाग, जिला सहकारी संघ के अधिकारी कर्मचारियो के अलावा बड़ी संख्या में किसान और मातृशक्तियां मौजूद थी।

5379487