Logo
जब यह तय हुआ कि, भूपेश बघेल राजनांदगांव क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे, तभी से यह कहा जाने लगा कि, यहां से जीतकर भूपेश डा रमन के गढ़ को भेदने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, भूपेश के लिए आखिरकार राजनांदगांव शहर ने ही हार तय कर दी।   

रायपुर। कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ में अपने बड़े नेताओं को चुनावी मैदान में उतारकर यहां लोकसभा चुनाव में सत्ताधारी भाजपा को कड़ी टक्कर देने की रणनीति बनाई थी। लेकिन अंतर्विरोधों के चलते कांग्रेस के मंसूबे धरे रह गए। यहां तक कि, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी राजनांदगाव सीट से बड़ी अंतर से हार गए। बघेल की इस हार में एक और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के निर्वाचन क्षेत्र राजनांदगांव विधानसभा की बड़ी भूमिका रही है। यहां से भाजपा प्रत्याशी संतोष पांउेय को 50 हजार से भी ज्यादा की लीड मिली। यही लीड भूपेश को मोहला में मिली 39 हजार की लीड को भरने में निर्णायक साबित हुई। 

मोहला- मानपुर विधानसभा बघेल को मिली लीड

राजनांदगाव विधानसभा में संतोष पांडेय को कुल 712057 वोट मिले। वहीं भूपेश बघेल को 667646 वोट ही मिल पाएं हैं। राजनांदगाव लोकसभा सीट में 8 विधानसभा आते हैं। जिसमें से पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के विधानसभा क्षेत्र राजनांदगांव से उन्हें सबसे बड़ी बढ़त मिली है। जबकि, मोहला- मानपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने 39340 वोटों से लीड मिली है। 

3 में बीजेपी और 4 में हैं कांग्रेस विधायक 

आपको बता दें कि, राजनांदगांव लोकसभा सीट में पंडरिया, कवर्धा, राजनांदगांव, खैरागढ़, डोंगरगढ़, डोंगरगांव, खुज्जी और मोहला-मानपुर विधानसभाएं शामिल हैं. जिसमे तीन विधानसभाओं में ही भाजपा के विधायक हैं। जबकि, बची हुई चार विधानसभाओं में कांग्रेस के विधायक हैं। 

कहीं भाजपा तो कहीं कांग्रेस रही आगे 

1. राजनांदगांव विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय को सबसे बड़ी बढ़त मिली। यहां श्री पांडेय को 108657 वोट मिले. वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल को 50991 वोट मिले. इस विधानसभा में बीजेपी ने 57666 वोट से लीड मिली है। 

2. पंडरिया विधानसभा की भाजपा विधायक भावना बोहरा के क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय को 106908 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल को 110314 वोट मिले हैं। भूपेश बघेल 3406 वोट से आगे रहे। 

3. कवर्धा विधानसभा में डिप्टी सीएम विजय शर्मा के क्षेत्र कवर्धा में भाजपा प्रत्याशी श्री पांडेय 10405 वोट से आगे रहे। यहां संतोष पांडेय को 125803 वोट और भूपेश बघेल को 115398 वोट मिले। 

4. खैरागढ़ विधानसभा में कांग्रेस विधायक यशोदा वर्मा के विधानसभा क्षेत्र खैरागढ़ में भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय ने 5959 वोट से लीड ली. उन्हें कुल 85716 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल को 79757 वोट मिले। 

5. डोंगरगांव विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी ने बड़ी लीड दर्ज की. यहां संतोष पांडेय ने 17038 वोटों से लीड ली। उन्हें कुल 89119 वोट और भूपेश बघेल को 72081 वोट मिले। 

6. डोंगरगढ़ विधानसभा में श्री पांडेय ने बड़ी लीड दर्ज की है। यहां संतोष पांडेय को 10958 वोटों से लीड मिली है। उन्हें कुल 85961 वोट मिले और भूपेश बघेल को 75003 वोट मिल सके। 

7. मोहला-मानपुर विधानसभा में अब तक के सारे रिकॉर्ड को ध्वस्त हो गए. इस क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 39340 वोट से लीड मिली है। यहां श्री बघेल को 81140 वोट और संतोष पांडेय को 41800 वोट मिले हैं। 

8. खुज्जी विधानसभा में श्री बघेल ने 14919 वोट से लीड ली। उन्हें यहां 82394 वोट मिले। जबकि, भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय को 67475 वोटों से ही संतोष करना पड़ा।
 

5379487