Logo
सुबह से ही श्री रामभक्त 'राममय लीन' होते हुए नजर आ रहे हैं। श्री रामलला के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए सीएम साय शिवरीनारायण पहुंचे और उप मुख्यमंत्री साव पत्नी के साथ दर्शन करने पहुंचे हैं।

रायपुर- श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह की शुभ घड़ी आ गई है। पूरी दुनिया 'राममय लीन' गई है। 500 साल का इंतजार अब खत्म हो गया है। रामभक्त प्रभु श्री राम के गर्भगृह में विराजमान होने का उत्सव मना रहे हैं। ऐसे में राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर में सुबह से भक्तों की भीड़ लगी हुई है। बड़ी संख्या में श्री रामलला के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। 

 
'रामोत्सव' का होगा भव्य आयोजन...

श्री राम मंदिर में आज पूरा दिन कार्यक्रमों का आयोजन होगा। प्रभु श्रीराम की भक्ति में लोग डूबते हुए नजर आएंगे। इस पावन अवसर पर सभी मंदिरों में सुबह से पूजा-अर्चना की जा रही है। इन सब के बीच ऐतिहासिक दूधाधारी मंदिर में प्रभु श्रीराम का स्वर्ण श्रृंगार किया गया है। यहां पर रामनवमी की तरह भव्य उत्सव मनाया जाएगा। शहर के 500 से अधिक छोटे और बड़े मंदिरों में आयोजन किया जाएगा। सुंदरकांड, हनुमान चालीसा पाठ और भंडारे का भी आयोजन होने वाला है। 

सीएम साय शिवरीनारायण पहुंचे...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जांजगीर-चांपा में स्थित शिवरीनारायण पहुंच गए हैं। उन्होंने सबसे पहले मंदिर पहुंचकर भगवान शबरीनारायण के दर्शन किए। शिवरीनारायण में अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट होगा। जिसमें मुख्यमंत्री साय हजारों राम भक्तों के साथ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे। बता दें, शबरी धाम में रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे। साथ ही नगर पंचायत शिवरीनारायण के मेला ग्राउंड में मुख्य समारोह का आयोजन भी होगा। इस दौरान हर-हर शंभू, फेम अभिलिप्सा पंडा और सारेगामा फेम शरद शर्मा भक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगे। 

उप मुख्यमंत्री राम धुन पर झूम उठे...

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर के तिलक नगर में पत्नी मीना साहू के साथ प्रभु श्री राम के दर्शन करने पहुंचे। भगवान राम के दर्शन के साथ अरुण साव ने अपने दिन की शुरूआत की, बता दें, अरूण साव ने 100 साल पुराने राम मन्दिर में माथा टेका है। साथ ही प्रदेशवासियों के सुख, चैन, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। इन सब के बीच अरूण साव राम धुन पर थिरकते हुए नजर आए...

 
श्री राम प्राण प्रतिष्ठा की धूम...

जगदलपुर में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा की धूम देखने को मिलेगी। यहां पर 3 लाख दिप जलाकर दीपक उत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान लाखों श्रद्धालु दिप उत्सव में शामिल होंगे। प्राण प्रतिष्ठा से पहले पूरा बस्तर राममय हो गया है। बस्तर के ऐतिहासिक दलपत सागर में 3 लाख दिप जलाकर उत्सव मनाया जा रहा है। खास बात यह है कि, पानी के अंदर राम मानस मंडली का का आयोजन किया गया है। 

5379487