Logo
झारखंड के पलामू में छत्तीसगढ़ की आर्केस्ट्रा कलाकार को बुलाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की आर्केस्ट्रा कलाकार के साथ झारखंड के पलामू में सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़िता अस्पताल में भर्ती है जहां उसका इलाज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के एक आर्केस्ट्रा कलाकार को पलामू के बिश्रामपुर के कुछ स्थानीय लोगों ने बुलाया था। महिला आर्केस्ट्रा कलाकार का रविवार को पलामू के हुसैनाबाद के इलाके में कार्यक्रम तय किया गया था। लेकिन कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया. हुसैनाबाद के इलाके में आर्केस्ट्रा कलाकार वापस लौटी और तभी आरोपी सभी को एक किराया के मकान में ले गए थे। वहीं पर रविवार रात को ही आरोपियों ने पीड़िता को कुछ नशीला पदार्थ और दवा खिलाई और सामूहिक दुष्कर्म किया। जिस कमरे में घटना हुई उससे अलग कमरे में पीड़िता की बहन और अन्य कलाकार मौजूद थे। सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी बहन ने अन्य कलाकारों को दी, जिसके बाद पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

दो गिरफ्तार और एक फरार 

वहीं पुलिस ने कलाकार की निशानदेही पर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनमें अजय कुमार उर्फ गोलू व विन्देश्वर कुमार का नाम शामिल हैं। दोनों आरोपी स्थानीय विश्रामपुर के रहने वाले हैं। वहीं अन्य एक आरोपी गोलू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्य कर रही है।

बेहोशी की हालत में किया दुष्‍कर्म

कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी गाड़ी से लौट रहे थे। इसी क्रम में आरोपियों के द्वारा महिला कलाकार को कुछ नशा युक्त पदार्थ खिलाई गई। इसके बाद बेहोशी की हालत में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। साथ ही बेहोशी की हालत में किसी अनहोनी को देखते हुए अपने को बचाने के लिए सभी उसे रास्ते में ही छोड़ कर भाग गए।

5379487