Logo
बैमौसम बारिश, आंधी तूफान, ओलावृष्टि से किसानों और खेती को काफी नुकसान हुआ है। इसके लिए ने सरकार ने 167 करोड़ रुपए जारी । 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले चार दिनों से राज्य के कई जिलों में बैमौसम बारिश, आंधी तूफान, ओलावृष्टि से किसानों और खेती को काफी नुकसान हुआ है। सरकार को मिली प्रारंभिक आकलन रिपोर्ट के मुताबिक  इस आपदा से राज्य में 2 लाख 19 हजार से अधिक किसान और 1 लाख हेक्टेयर से अधिक खेती का रकबा प्रभावित हुआ है। राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को आदेश जारी कर नुकसान का आंकलन कर तत्काल रिपोर्ट देने कहा है। बताया गया है कि अंतिम सर्वे रिपोर्ट आते ही वास्तविक राशि किसानों को जारी की जायेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, ने सभी कलेक्टरों को फसलों  की हुई क्षति का तत्काल सर्वे करवाकर, फसल क्षति का मुआवजा किसानों को आर.बी.सी. 6-4 के तहत प्रदाय करने का आदेश दिया है। 

कलेक्टरों द्वारा प्रदेश के प्रभावित किसानों की संख्या- 2 लाख, 19 हजार 791 बताई गई है। कुल प्रभावित रकबा (रकबा 1,19,991.269 हे.) के लिए आर्थिक अनुदान सहायता अनुमानित राशि 167 करोड़ रुपये प्राथमिक आंकलन अनुसार जारी की जा रही है। बताया गया है कि प्रदेश के कुछ जिलों (कोरिया, रायपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, राजनांदगांव, बालोद, बस्तर, कोण्डागांव, कांकेर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, सुकमा एवं बीजापुर) की सर्वे की कार्यवाही की जा रही है रिपोर्ट आते ही सरकार द्वारा तत्काल पैसा किसानों के लिए जारी किया जायेगा।

इन जिलों में भी हुई है क्षति

इसी प्रकार बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि, पशुहानि एवं मकान क्षति के लिए प्रभावित जिला (सरगुजा, बलरामपुर, मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर, बलौदाबाजार- भाटापारा, गरियाबंद, धमतरी, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, जांजगीर-चांपा, सक्ती, कोरबा, गौरेला-पेण्ड्रा- मरवाही, दुर्ग, कवर्धा, खैरागढ़-छुईखदान- गंडई, बेमेतरा, कोण्डागांव, कांकेर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा एवं बीजापुर कुल 21 जिलों में प्रभावित व्यक्ति 532 जिसमें बलरामपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 3 व्यक्तियों की मौत एवं शेष अन्य जिलों में पशुहानि,मकान क्षतिपूर्ति हेतु आर्थिक सहायता अनुदान राशि 44 लाख 32 हजार 600 रुपए प्राथमिक आंकलन अनुसार जारी की जा रही है। शेष प्रभावित जिलों में सर्वे का कार्य किया जा रहा है। कुल राशि 168.34 करोड़ (एक सौ अड़सठ करोड़ चौतीस लाख रूपये) जारी किये जा रहे है। अंतिम सर्वे रिपोर्ट आते ही वास्तविक राशि किसानों को जारी की जायेगी।

5379487