Logo
विधायक रेणुका सिंह अब एक बार फिर लोकसभा चुनाव को लेकर मैदान में उतरी हैं। वे लागातार वनांचल क्षेत्र का दौरा कर रही हैं।

रविकांत सिंह/मनेन्द्रगढ़- विधानसभा चुनाव में एक महीने के धुआंधार दौरे और प्रचार के बाद भरतपुर-सोनहत वनांचल क्षेत्र से विधायक रेणुका सिंह अब एक बार फिर लोकसभा चुनाव को लेकर मैदान में उतरी हैं। वे लागातार वनांचल क्षेत्र का दौरा कर रही हैं। विधायक रेणुका सिंह की सक्रियता के कारण इस क्षेत्र में स्थानीय नागरिक उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। तो वहीं विधायक ने भी केन्द्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धि बताकर चुनाव में एक बार फिर बेहतर माहौल बना दिया है। इधर, सांसद ज्योत्सना महंत पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

भेंट मुलाकात से ग्रामीण उत्साहित 

बता दें, पेड़ की छांव और ग्रामीणों के आंगन में चौपाल लग रही है। जिसमें विधायक रेणुका सिंह ग्रामीणों से उनकी परेशानी के बारे में बातचीत करती हुई नजर आ रही हैं। विधायक को अपने बीच पाकर ग्रामीण खुशी का इजहार भी कर रहे हैं। विधायक द्वारा भेंट मुलाकात और चैपाल कार्यक्रम किसी घर में नही बल्कि, पेड़ की छांव और ग्रामीणों के आंगन में बहुत ही सहजता से लगाई जा रही है। बड़ी संख्या में महिलांए, बच्चे, युवतियां और बुजुर्ग उनके इस अंदाज से काफी प्रभावित दिखाई दे रहे हैं। विधायक की बातों को वे गंभीरता से ले रहे हैं। 

renuka

ग्रामीणों की समस्या हल करेंगी विधायक रेणुका 

विधायक रेणुका सिंह ने सोनहत विकासखंड के दसेर, कछुआखोह, गोयनी, आनंदपुर, धनपुर, कुरथी और सलगांवखुर्द क्षेत्रों का दौरा किया और लोगों से बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेंशन, आंगनबाड़ी संबंधी कई योजनाओं की जानकारी ली जा रही है। ग्रामीणों की समस्याओं जल्द से जल्द हल करने की बात की जा रही है। 

जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई 

भरतपुर-सोनहत के ग्रामीणों ने बताया कि, एक प्रायमरी स्कूल था। अधिकारियों की लापरवाही की वजह से पिछले साल यह स्कूल बंद हो गया था। इस परेशानी को बताने के बाद विधायक रेणुका सिंह ने शिक्षा सत्र से स्कूल प्रारंभ कराने की बात कही है। साथ ही केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धि बताते हुए मोदी सरकार और सीएम विष्णुदेव के द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जा रही है और उन योजनाओं का फीडबैक भी लिया जा रहा है। वहीं डबल इंजन की सरकार बनी रहे, इसके लिए आगामी चुनाव में फिर से समर्थन देने का आह्वान लोगों से किया जा रहा है।

renuka

रेणुका ने सरोज पांडेय को जिताने की अपील 

कोरबा से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय को जिताने के लिए रेणुका सिंह ने ग्रामीणों से अपील की है। साथ ही कहा है कि, सभी आगे बढकर मतदान करें, क्योंकि आपके एक-एक वोट से ही पीएम मोदी जी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। कोरबा से ही कांग्रेस प्रत्याशी और लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत के लिए रेणुका सिंह ने ग्रामीणों से कहा कि, इस बार भी कांग्रेस से उम्मीदवार हैं। लेकिन अपने पांच साल के कार्यकाल में पूरी तरह से असफल साबित हुए हैं। जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। कभी कभार बैठकों में ही उनका आना-जाना होता है। क्षेत्र में वे सिर्फ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के घर जाती हैं। ऐसा निष्क्रिय सांसद हमें नहीं चाहिए, बल्कि हमें सरोज पांडेय जैसा एक विकास की सोच रखने वाला सांसद चाहिए 

विकास के लिए तरस रहे थे ग्रामीण 

विकास का ढिंढोरा पीटने वाले पूर्व विधायक की पोल खोलते हुए विधायक रेणुका सिंह ने कहा कि, पूर्व विधायक गुलाब कमरो अपने कार्यकाल में आए दिन विकास का ढिंढोरा पीटते थे। लेकिन यह सिर्फ कागजी कार्यवाही तक ही सीमित है। वनाचंल क्षेत्र में ग्रामीण जन आज भी विकास को तरस रहे हैं। यह उनके कार्यकाल की नाकामी कही जा सकती है।

5379487