Logo
गणतंत्र दिवस को लेकर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में कौन कहां ध्वजारोहण करेगा इसे लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। 

रायपुर। गणतंत्र दिवस को लेकर छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालय में कौन कहां ध्वजारोहण करेगा इसको लेकर प्रदेश सरकार ने लिस्ट जारी कर दिया है। हालांकि, 26 जनवरी के दिन प्रदेश स्तर का मुख्य कार्यक्रम राजधानी के पुलिस परेड ग्राउंड में होगा। इस समारोह में राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ध्वजारोहण करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बस्तर में ध्वजारोहण करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह राजनांदगांव में ध्वजारोहण करेंगे। इसके अलावा प्रदेश भर में कौन कहां ध्वजारोहण करेगा इसे लेकर प्रदेश सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। 

छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने ध्वजारोहण के लिए आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश के अनुसार, विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह राजनांदगांव जिले में, उपमुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर में, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा दुर्ग में, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल महासमुंद में, त्री राम विचार नेताम बलरामपुर में, मंत्री दयालदास बघेल बेमेतरा में, मंत्री केदार कश्यप नारायणपुर में, मंत्री लखन लाल देवांगन कोरबा में, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल महेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में, मंत्री ओपी चौधरी रायगढ़ में, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अंबिकापुर में, मंत्री टंकराम वर्मा बलौदाबाजार में ध्वजारोहण करेंगे।

अलग-अलग जिलों में सांसद करेंगे ध्वजारोहण
वहीं सांसद विजय बघेल बालोद जिले में, सांसद गुहाराम अजगले सक्ती जिले में, सांसद मोहन मंडावी कांकेर जिले में सांसद सुनील सोनी सारंगढ़ जिले में, सांसद संतोष पांडे खैरागढ़-छुईखदान जिले में, सांसद चुन्नीलाल साहू गरियाबंद जिले में, विधायक धरमलाल कौशिक मुंगेली जिले में, विधायक अमर अग्रवाल जांजगीर चांपा जिले में, विधायक अजय चंद्राकर धमतरी जिले में, विधायक रेणुका सिंह सूरजपुर जिले में, विधायक भैयालाल राजवाड़े कोरिया जिले में, विधायक गोमती साय जशपुर जिले में, विधायक लता उसेंडी कोंडागांव जिले में, विधायक उसेंडी बीजापुर जिले में, विधायक भावना बोहरा कबीरधाम जिले में, विधायक नीलकंठ टेकाम सुकमा जिले में, विधायक चैतराम अटामी दंतेवाड़ा जिले में, विधायक प्रणव कुमार मरपची गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में और विधायक आसाराम नेताम मोहला मानपुर जिले में ध्वजारोहण करेंगे।

5379487