Logo
चावल गायब करने मामले में दो साल के बाद रायपुर जिले में खाद्य विभाग ने कार्रवाई की है। 39 दुकानों में से 4 दुकानों को निलंबित कर दिया गया है।

रायपुर। उचित मूल्य की दुकानों से हितग्राहियों का चावल गायब करने मामले में दो साल के बाद रायपुर जिले में खाद्य विभाग ने कार्रवाई की है। 39 दुकानों में से 4 दुकानों को निलंबित कर दिया गया है, वहीं 35 दुकानों के खिलाफ आरआरसी जारी किया गया है। इसके तहत इन दुकानदारों की संपत्ति कुर्क कर चावल के बदले राशि वसूल की जानी है। हालांकि विभागीय सूत्रों के अनुसार 35 दुकानों में करीब 28 दुकानों के विरुद्ध एक साल पहले ही आरआरसी जारी किया गया था, लेकिन विभागीय अधिकारियों की खानापूर्ति कार्रवाई के कारण इन दुकानों के संचालकों से अब तक रिकवरी नहीं हो पाई।

सितंबर 2022 में हुआ था मामला उजागर

खाद्य विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में 142 उचित मूल्य दुकानों में 14 हजार 5 सौ क्विंटल चावल कम पाया गया था। इसका भंडाफोड़ सितंबर 2022 में हुआ था। विभाग ने जब इस मामले की जांच की, तो पता चला कि दुकान के संचालकों ने ही चावल में हेराफेरी कर बेच दिया था। जांच के बाद विभाग ने सभी दुकान संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। इस नोटिस के बाद 101 दुकान संचालकों ने 6 हजार 29 क्विंटल गायब चावल के बदले राशि लौटा कर भरपाई की थी, लेकिन 41 दुकानदारों ने नोटिस का जवाब तक नहीं दिया।

39 संचालकों से 7971 क्विंटल करना है रिकवरी

इस मामले में विभाग ने 39 दुकानदारों को दोबारा नोटिस जारी किया था। इन दुकानदारों से 7 सात हजार 971 क्विंटल चावल रिकवरी किया जाना बाकी है।

2 पर एफआईआर दर्ज

इस मामले में विभाग ने खानापूर्ति कार्रवाई करते हुए अभनपुर क्षेत्र अंतर्गत संचालित दो दुकानदारों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज भी कराई है, जबकि अन्य दुकानदारों को सिर्फ नोटिस जारी किया गया है।

28 दुकानों को पहले ही जारी हो चुका है आरआरसी

विभाग ने एफआईआर के बाद बचे 39 दुकानदारों को तीन बार नोटिस जारी करने के बाद नोटिस देना बंद कर दिया था। इस बीच कुछ दुकानदार चावल के बदले राशि देने के लिए तैयार भी हुए थे। इस दौरान विभाग ने 28 दुकानों के विरुद्ध आरआरसी जारी किया था। बताया जा रहा है कि आर आरसी जारी होने के बावजूद इन दुकानों से अब तक रिकवरी नहीं हो पाई है।

इन दुकानों को किया गया निलंबित

महामाया मंदिर वार्ड-5 कैलाशपुरी स्थित आईडी क्रमांक- 441001287 बाबू जगजीवनराम वार्ड-53 देवपुरी स्थित आईडी क्रमांक-441001302 तात्यापारा वार्ड-38 स्थित आईडी क्रमांक-441001090 सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड-24 आईडी क्रमांक-441001164

दो दुकान के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

अभनपुर क्षेत्र स्थित आईडी क्रमांक-442002018, 441003002 की दुकानों से 1495 क्विंटल चावल गायब हुआ था। विभाग ने इन दोनों दुकानदार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई थी।

कई दुकानों के बदल चुके संचालक, वे भी नहीं लौटा रहे राशि

जिन राशन दुकानों के खिलाफ आरआरसी एवं नोटिस जारी किया गया है, उनमें कई दुकानों के संचालक ही बदल चुके हैं। कार्रवाई के भय से कई संचालक गायब हो गए थे, जिसके कारण उन दुकानों को दूसरी राशन दुकान के संचालकों को इस शर्त पर सौंपा गया था कि गायब चावल की भरपाई वे करेंगे, लेकिन दुकान संचालक की अनुमति मिलने के बाद ये दुकानदार भी गायब चावल के बदले राशि लौटा नहीं रहे हैं, जिसके कारण विभाग इन दुकानदारों पर दबाव भी नहीं बना पा रहा है।

इन दुकानों से इतना चावल हुआ था गायब 

आईडी क्रमांक     गायब चावल (क्विंटल में)

बिरगांव                                           
441001080          1695.41          
441006002          1234.74

धरसींवा
442001002         435.49
442001003         58.56
442001007        134.08
442001010        110.2
442001018        208.92
442001023        343.12
442001024        194.52
442001030        288.95
442001031        203.37
442001032        22.69
442001034        223.26
442001043       219.53
442001047       368.35
442001059       200.38

अभनपुर
442002006      60.37
442002007     136.06
442002070     129.92
442002082     122.41

आरंग
442003033       101.66
442003054       42.38
442003058       61.83
442003060       81.32
442003085      136.88
442003087      76.15
442003108     162.2
442003113     61.76
442003116     70.7

तिल्दा
442004004      63.02
442004042     410.11
442004053     37.44
442004082    93.28
442004085   143.53
442004099    39.3  

4 दुकानें निलंबित, अन्य दुकानों को भी किया जाएगा

रायपुर जिला खाद्य नियंत्रक भूपेंद्र मिश्रा ने बताया कि, दुकानों से चावल गायब करने मामले में शहर की 4 दुकानों को निलंबित कर दिया है, शेष दुकानों पर भी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों के तहसीलदारों को इन दुकानों के विरुद्ध आरआरसी जारी कर दिया है, जिस पर कार्रवाई होनी है।

 

5379487