Logo
रायपुर के शंकर नगर क्षेत्र में शनिवार की सुबह मार्निंग वॉक पर निकली वृद्धा के गले से बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन छीन लिया। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि, वे बेफ्रिक होकर सरेआम लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही मामला राजधानी रायपुर से सामने आया है, जहां एक पुलिसवाले की बुजुर्ग मां सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। इस दौरान बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट की। इसके बाद महिला ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच में जुट गई। मामला सिविल लाइन थाना का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना किशोर शॉपिंग मॉल के पास हुई है। बताया जा रहा है कि, 15 मार्च की सुबह राजनांदगांव में पदस्थ डीएसपी की मां 72 वर्षीय आशा कोरी शंकर नगर से मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। इस दौरान किशोर शॉपिंग मॉल के पास बाइक सवार दो युवक पीछे से आये और उनके गले के चेन को लूटकर फरार हो गया। 

अगवा कर युवक से मांगे 50 हजार की फिरौती 
 
वहीं पिछले दिनों पहले छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बदमाश युवक का अपहरण कर उसके कपड़े उतारकर मारपीट करता दिखाई दे रहा था। बदमाश युवक को धमकाते हुए कह रहा है कि, 50 हजार दे नहीं तो तेरा गला काट दूंगा। वहीं पीड़ित युवक बिना कपड़ों के बिस्तर पर बैठा नजर आ रहा था।

5379487