Logo
छत्तीसगढ़ के 26 सब इंस्पेक्टरों को ठीक दीपावली से पहले सरकार ने बड़ा उपहार दिया है। इन्हें उप निरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है।

रायपुर। दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने 26 सब इंस्पेक्टरों को दीपावली का बड़ा उपहार दिया है। इन 26 उप निरीक्षकों को निरीक्षक के पद पर प्रमोशन दिया गया है। विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। पदोन्नत होने वाले नामों में रायपुर, बस्तर, बलौदाबाजार, नाराणपुर, कांकेर दुर्ग सहित कुछ दूसरे जिलों के सब इंस्पेक्टरों का नाम भी शामिल है। 

polic list

फिलहाल वर्तमान पदस्थापना स्थल पर ही देंगे सेवाएं

पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के मुताबिक, उप निरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नति के लिए योग्यता सूची वर्ष 2024 प्रकाशित की गई है। योग्यता सूची में सम्मिलित निम्नांकित उप निरीक्षकों को निरीक्षक के पद पर वेतन बैंड़ रूपये 9300-34800 ग्रेड वेतन रूपये 4300/- (वेतन मैट्रिक्स-9, 38100- 120400) में पदोन्नत कर आगामी आदेश पर्यन्त अस्थाई तौर पर वर्तमान पदस्थापना स्थल में पदस्थ किया जाता है। नवीन पदस्थापना के संबंध में आदेश अलग से जारी किया जावेगा।

5379487