Logo
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान पर जिस चाकूबाज ने हमला किया था। उसे लेने के लिए मुंबई पुलिस के दो अधिकारी प्रदीप फुंडे और योगेश नरले राजधानी रायपुर पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट से वे दोनों दुर्ग के लिए रवाना हो गए हैं।

रायपुर। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान पर जिस चाकूबाज ने हमला किया था। उसे लेने के लिए मुंबई पुलिस के दो अधिकारी प्रदीप फुंडे और योगेश नरले राजधानी रायपुर पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट से वे दोनों दुर्ग के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जाता है कि, मुंबई पुलिस संदिग्ध कैलाश कन्नोजिया से दुर्ग में पूछताछ कर सकती है। वहीं कल सुबह टीम उसे लेकर मुंबई के लिए रवाना हो सकती है। 

दुर्ग में पकड़ाया आरोपी 

जिस चाकूबाज को मुंबई पुलिस पूरे देशभर में तलाश रही है वह दुर्ग में पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि, वह ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में पकड़ा गया है। शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस मुंबई से कोलकाता के लिए चलती है। उसे दुर्ग आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। आरपीएफ के इंस्पेक्टर संजीव सिन्हा ने हरिभूमि डाट काम को बताया कि, संदिग्ध का नाम आकाश है। आरपीएफ दुर्ग ने मुंबई पुलिस को सूचना दे दी है। मुंबई पुलिस दुर्ग पहुंच गई है। दुर्ग पहुंचते ही मुंबई पुलिस ने आरोपी के बैग और उसकी आवाज को आइडेंटिफाई किया है। आरोपी मुंबई के कोलार का रहने वाला है। 

सीएम साय बोले-संदेही को मुंबई पुलिस के सुपुर्द करेंगे

वहीं इस विषय पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, दुर्ग RPF ने एक संदेही को गिरफ्तार किया है। दुर्ग RPF ने संदेही को गिरफ्तार किया है, मुंबई पुलिस को सूचना दे दी गई है। जल्द ही मुंबई पुलिस यहां पहुंचने वाली है, संदेही को सुपुर्द कर देंगे। 

saif ali khan attcker arrest

उल्लेखनीय है कि, बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान पर बुधवार (15 जनवरी) की देर रात हमला हुआ। इस मामले में पुलिस ने डेटा डंप की तकनीक से हमलावर की पहचान की। डेटा डंप के जरिए पुलिस ने घटना स्थल के आसपास मौजूद मोबाइल टावर्स से एक्टिव फोन्स की जानकारी इकट्ठा की। इस डेटा का विश्लेषण कर यह पता लगाया गया कि घटना के समय इलाके में कौन-कौन मौजूद था। इससे हमलावर को ट्रैक करने में मदद मिली। टेक्नोलॉजी के उपयोग से पुलिस ने मामले में तेजी से प्रगति की। 

हमले में सैफ को लगे 6 घाव, अब खतरे से बाहर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार रात सैफ अली खान पर उनके घर में चोर ने हमला किया। चोर कई घंटे पहले ही घर में दाखिल हो चुका था। जब सैफ की मेड ने चोर को देखा, तो उसने शोर मचाया। सैफ अली खान स्थिति संभालने पहुंचे, लेकिन चोर ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान सैफ को छह बार चाकू से वार किया गया। मेडिकल रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी रीढ़ की हड्डी से चाकू का 2.5 इंच का हिस्सा निकाला गया। फिलहाल, सैफ अली खान की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।  

jindal steel jindal logo
5379487