Logo
विधायक के गांव के खेत में लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के देवारीभाट गांव के खेत में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। देवारीभाट गांव खैरागढ़ की विधायक यशोदा वर्मा का गृहग्राम है।  

मिली जानकारी के अनुसार, खेत में एक युवक की लाश मिली है। मृतक की पहचान उमेश वर्मा (32) के रूप में हुई है। मृतक के पिता अलख वर्मा ने बताया कि, उन्होंने अपने खेत में मूंग बोया है। शाम को सिंचाई के लिए उनका बेटा उमेश वर्मा शनिवार को खेत गया हुआ था और वापस नहीं लौटा। जब सुबह परिजन खेत पहुंचे तो देखा उमेश की लाश पड़ी हुई है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

चरित्र शंका पर नवविवाहिता की कर दी हत्या

वहीं बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत चेरा में नवविवाहित महिला की हत्या उसके ही ससुराल वालों ने कर दी और उसका शव कुएं में फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति, सास, ससुर एवं देवर को गिरफ्तार कर लिया है। महिला मोबाइल पर बात करती थी जिसके बाद चरित्र शंका बनीं और ससुर ने गंडासा से मार डाला। वहीं मृतिका के पिता ने ससुराल पक्ष पर बेटी को दहेज के लिए मार डालने का आरोप लगाया था। 

5379487