Logo
शरद पूर्णिमा 16 अक्टूबर को रात 8 बजकर 40 मिनट पर आश्विन पूर्णिमा की शुरुआत होगी और 17 अक्टूबर को संध्याकाल 4 बजकर 55 मिनट पर आश्विन पूर्णिमा की समाप्ति होगी।

रायपुर। शरद पूर्णिमा आज मनाई जाएगी। वैदिक पंचांग के अनुसार, 16 अक्टूबर को रात 8 बजकर 40 मिनट पर आश्विन पूर्णिमा की शुरुआत होगी और 17 अक्टूबर को संध्याकाल 4 बजकर 55 मिनट पर आश्विन पूर्णिमा की समाप्ति होगी। इसके बाद कार्तिक माह के प्रतिपदा तिथि की शुरुआत होगी। अतः 17 अक्टूबर को आश्विन पूर्णिमा का दान-पुण्य किया जाएगा। वहीं, 16 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है। साथ ही चंद्र देव की उपासना की जाती है। इस दौरान चंद्र देव को चावल की खीर अर्पित की जाती है। शरद पूर्णिमा पर चंद्र देव की पूजा करने से साधक को मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। साथ ही शुभ कार्यों में सफलता मिलती है। अतः साधक भक्ति भाव से शरद पूर्णिमा पर भगवान श्रीकृष्ण और चंद्र देव की पूजा करते हैं।

सर्वार्थ सिद्धि और शश राजयोग भी साथ ही

इस वर्ष शरद पूर्णिमा पर रवि योग का शुभ संयोग होगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में रवि योग को बहुत ही शुभ योग माना जाता है। यह रवि योग सुबह 6 बजकर 23 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा शरद पूर्णिमा पर इस बार ग्रहों का बहुत ही अद्भुत और शुभ संयोग बना हुआ है। इस बार शरद पूर्णिमा के दिन यानी 16 अक्टूबर को रवि योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग और शश राजयोग भी रहेगा। इसके अलावा शुभ ग्रह गुरु और सूर्य का नवम पंचम योग, चंद्रमा और मंगल का केंद्र योग। इन सभी के साथ ध्रुव योग भी बन रहा है। 

  1. मेष राशि के जातक शरद पूर्णिमा के दिन दिन गुड़ और गेहूं का दान करें।
  2. वृषभ राशि के जातक आश्विन पूर्णिमा के दिन चावल और चीनी का दान करें।
  3. मिथुन राशि के जातक शरद पूर्णिमा के दिन साबुत मूंग और हरी सब्जियों का दान करें।
  4. कर्क राशि के जातक आश्विन पूर्णिमा के दिन दूध और दही का दान करें।
  5. सिंह राशि के जातक शरद पूर्णिमा के दिन मूंगफली और शहद का दान करें।
  6. कन्या राशि के जातक आश्विन पूर्णिमा के दिन मकई और गन्ने का का दान करें।
  7. तुला राशि के जातक शरद पूर्णिमा के दिन सफेद रंग के वस्त्र का दान करें।
  8. वृश्चिक राशि के जातक आश्विन पूर्णिमा के दिन लाल रंग के वस्त्र का दान करें।
  9. धनु राशि के जातक शरद पूर्णिमा के दिन पीले रंग के वस्त्र का दान करें।
  10. मकर राशि के जातक आश्विन पूर्णिमा के दिन चमड़े के जूते-चप्पल का दान करें।
  11. कुंभ राशि के जातक शरद पूर्णिमा के दिन नीले रंग के वस्त्र और काले तिल का दान करें।
  12. मीन राशि के जातक आश्विन पूर्णिमा के दिन पके केले और पपीते का दान करें।
5379487